बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

खिलाड़ियों ने पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न के दौरान जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि दी। खिलाड़ियों ने उन प्रशंसकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 28, 2026 21:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व की हैं।काली पट्टी बांधकर उन 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि दिए।

बेंगलुरुः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच शनिवार को बेंगलुरु में आईपीएल 2026 के पहला मैच खेला जा रहा है। आरसीबी और एसआरएच टीम के खिलाड़ी मैच के दौरान काली पट्टी बांधकर उन 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि दिए, जिन्होंने 2025 में टीम की ऐतिहासिक खिताब जीत के बाद स्टेडियम के बाहर भगदड़ में अपनी जान गंवाई थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 में भगदड़ में हारने वाले फैंस के सम्मान में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व की हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न के दौरान जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि दी। खिलाड़ियों ने उन प्रशंसकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा।

आईपीएल के पहले मैच से पहले खिलाड़ियों और अधिकारियों ने एक मिनट का मौन रखा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले मैच से पहले खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने एक मिनट का मौन रखकर उन 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि दी जिनकी पिछले साल हुई भगदड़ में जान चली गई थी।

पिछले साल जून में आरसीबी के पहले आईपीएल खिताब की जीत के जश्न के दौरान शहर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ में यह अप्रिय घटना हुई थी। जश्न मनाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी और गेट पर बहुत ज्यादा भीड़ हो गई जिससे भगदड़ मच गई जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हुए और 11 लोगों की मौत हो गई।

टॅग्स :आईपीएल 2026रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरसनराइजर्स हैदराबादविराट कोहलीअनुष्का शर्मास्मृति मंधाना

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या