SA20 में पहली बार सुपर ओवर और 1 जनवरी 2026 को हुआ, आखिर किस टीम ने मारी बाजी?

Joburg Super Kings vs Durban Super Giants 2026: डोनोवन फेरेरा (नाबाद 33) और रिचर्ड ग्लीसन (41 रन देकर तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की मदद से जोबर्ग सुपर किंग्स ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक रोमांचक मुकाबले में डरबन सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 2, 2026 12:34 IST

Open in App
ठळक मुद्देJoburg Super Kings vs Durban Super Giants 2026: पहले खेलते हुुए डरबन सुपर जायंट्स ने 6 गेंद पर 1 विकेट पर बनाए 5 रन।Joburg Super Kings vs Durban Super Giants 2026: जोबर्ग सुपर किंग्स ने 3 गेंद में 8 रन बनाकर मारी बाजी।Joburg Super Kings vs Durban Super Giants 2026: पहली बार सुपर ओवर में जीत हासिल की।

जोहानिसबर्गः SA20 में पहली बार सुपर ओवर खेला गया और यह 1 जनवरी को हुआ। 2026 की शुरुआत वांडरर्स स्टेडियम में जोबर्ग सुपर किंग्स और डरबन सुपर जायंट्स के बीच खेले गए SA20 के पहले सुपर ओवर के साथ हुई। रिचर्ड ग्लीसन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सुपर किंग्स ने सुपर ओवर में जीत हासिल की और सीजन की अपनी तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। 40 ओवरों तक चला यह मुकाबला उतार-चढ़ाव भरा रहा। रन चेज़ के 19वें ओवर में ग्लीसन ने दो विकेट लेकर और सिर्फ चार रन देकर मैच का रुख मोड़ दिया। आखिरी गेंद पर जीत के लिए एक रन चाहिए था, तभी डोनोवन फेरेरा ने ईथन बॉश को रन आउट कर दिया। बॉश ने साइमन हार्मर की गेंद पर एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद चूक गई। फेरेरा ने हर विभाग में अपनी छाप छोड़ी।

Joburg Super Kings vs Durban Super Giants 2026: सुपर ओवर कहानी

1. पहले खेलते हुुए डरबन सुपर जायंट्स ने 6 गेंद पर 1 विकेट पर बनाए 5 रन

2. जोबर्ग सुपर किंग्स ने 3 गेंद में 8 रन बनाकर मारी बाजी और पहली बार सुपर ओवर में जीत हासिल की।

डोनोवन फेरेरा (नाबाद 33) और रिचर्ड ग्लीसन (41 रन देकर तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की मदद से जोबर्ग सुपर किंग्स ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक रोमांचक मुकाबले में डरबन सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 205 रन बनाए। सुपर जायंट्स ने आठ विकेट पर 205 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर तक खींच दिया। सुपर जायंट्स की पारी की आखिरी गेंद पर फेरेरा ने ईथन बॉश (09) को रन आउट कर दिया जिससे स्कोर बराबर हो गया। इस तरह से एसए20 के इतिहास में पहली बार कोई मैच टाई रहा।

ग्लीसन ने सुपर ओवर में केवल पांच रन दिए। इस तरह से जोबर्ग सुपर किंग्स को जीत के लिए केवल छह रन चाहिए थे। रिली रोसो ने नूर अहमद की पहली तीन गेंदों पर दो चौके लगाकर जोबर्ग सुपर किंग्स को लगातार तीसरी जीत दिलाई। इस जीत से वह 13 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। इससे पहले सुपर किंग्स की तरफ से महाराष्ट्र के पूर्व खिलाड़ी और अब अमेरिका के शुभम रंजने की 31 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। फेरेरा ने 10 गेंदों में नाबाद 33 रन की तूफानी पारी खेली।

जबकि मैथ्यू डी विलियर्स (38) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (30 गेंदों में 47 रन) ने पहले नौ ओवरों के भीतर 89 रन की साझेदारी करके जोबर्ग को अच्छी शुरुआत दी थी। सुपर जायंट्स की तरफ से इवान जोन्स (43), हेनरिक क्लासेन (29) और एडेन मार्क्रम (37) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टॅग्स :टी20दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या