पृथ्वी शॉ के खिलाफ इन्फ्लुएंसर सपना गिल ने किया कोर्ट का रुख, सेल्फी विवाद को लेकर दर्ज कराई शिकायत

बता दें कि इसी साल के फरवरी महीने में क्रिकेटर जब अपने दोस्तों के साथ एक क्लब में पार्टी करने के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान सपना गिल और कुछ अन्य लोग होटल में क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंच गए।

By अंजली चौहान | Updated: April 6, 2023 10:23 IST

Open in App
ठळक मुद्देइन्फ्लुएंसर सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ कोर्ट का किया रुख सपना गिल ने मुंबई मजिस्ट्रेट कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत

मुंबई: भारतीय क्रिकेटरपृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब खबर है कि सपना गिल ने क्रिकेटर के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है।

बुधवार को इन्फ्लुएंसर ने मुंबई मजिस्ट्रेट अदालत में पृथ्वी शॉ के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही सपना गिल ने क्रिकेटर और उनके दोस्ते के खिलाफ 15 फरवरी को कथित तौर पर बल्ले से हमला करने और उनके साथ छेड़छाड़ करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। 

इन्फ्लुएंसर ने एयरपोर्ट थाने के दो पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाया है कि क्रिकेटर और उनके दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करके उन्हें कर्तव्य का निर्वहन नहीं किया। सपना ने जांच अधिकारी सतीश कवांकर और एयरपोर्ट थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भगवत रामा गरंडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। 

क्रिकेटर पर छेड़छाड़ और मारपीट का लगा आरोप 

गौरतलब है कि सपना गिल ने आरोप लगाया है कि कुछ महीने पहले अंधेरी के एक क्लब में कथित तौर पर उनके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में सपना ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनेक साथियों पर आरोप लगाया है।

इस मामले को लेकर सपना गिल सबसे पहले एयरपोर्ट पुलिस के पास गई थी। हालांकि, पुलिस ने उनका मामला दर्ज नहीं किया। इससे पहले शॉ ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसमें वह जेल भी गई थी। 

सपना ने पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अंधेरी मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष शिकायत दर्ज की गई थी। मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट 17 अप्रैल को मामले में सुनवाई कर सकती है। 

बता दें कि इसी साल के फरवरी महीने में क्रिकेटर जब अपने दोस्तों के साथ एक क्लब में पार्टी करने के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान सपना गिल और कुछ अन्य लोग होटल में क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंच गए।

हालांकि, सेल्फी लेने से मना करने पर सपना गिल और क्रिकेटर के बीच विवाद हो गया। इसमें पृथ्वी शॉ ने कथित हमले का आरोप लगया जिसमें महिला का गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल महिला जेल से जमानत पर बाहर है और क्रिकेटर पर कानूनी कार्रवाई करने के इरादे में हैं। 

टॅग्स :पृथ्वी शॉकोर्टक्रिकेटभारतीय क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या