‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए संजू सैमसन?, इस खास क्लब में शामिल?

संजू सैमसन ने अब एक ही टी20 विश्व कप अभियान में सबसे अधिक 24 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, उन्होंने फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने पिछले संस्करण में 20 छक्के लगाए थे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2026 15:17 IST

Open in App
ठळक मुद्देटीम की पारी के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने एक ही मैच में 50 रन का आंकड़ा पार किया।31 वर्षीय सैमसन ने इस संस्करण में छक्कों की झड़ी लगाकर रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।सभी मैच नहीं खेलने के बावजूद टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था।

नई दिल्लीः आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और तूफानी पारी खेली और भारत को 45 गेंदों में 89 रनों की धमाकेदार शुरुआत दिलाई। विकेटकीपर बल्लेबाज ने एक बार फिर शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। सैमसन की इस पारी ने भारत को टी20 विश्व कप इतिहास में एक अनूठा रिकॉर्ड बनाने में भी मदद की। पहली बार किसी टीम की पारी के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने एक ही मैच में 50 रन का आंकड़ा पार किया।

31 वर्षीय सैमसन ने इस संस्करण में छक्कों की झड़ी लगाकर रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। सैमसन ने अब एक ही टी20 विश्व कप अभियान में सबसे अधिक 24 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, उन्होंने फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने पिछले संस्करण में 20 छक्के लगाए थे।

भारत को तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने हाल में समाप्त हुई प्रतियोगिता का ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर दिया। सैमसन पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के पुरुष या महिला वर्ग के किसी टूर्नामेंट में अपनी टीम की तरफ से चार मैच नहीं खेलने के बावजूद ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार हासिल किया। उनसे पहले चार खिलाड़ी ही ऐसे थे जिन्होंने अपनी टीम के सभी मैच नहीं खेलने के बावजूद टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था।

इन खिलाड़ियों ने हालांकि अपनी टीम की तरफ से केवल एक मैच नहीं खेला था। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इशान किशन मंगलवार को यहां अपने गृहनगर पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इशान की वापसी काफी प्रेरणादायी रही जो कुछ महीने पहले तक राष्ट्रीय टीम की योजनाओं का हिस्सा भी नहीं थे।

बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक लगाने से पहले मुश्किल विकेट पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी खेली थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीसरी बार पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के लिए मंगलवार को 131 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।

यह पुरस्कार राशि 15 खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी स्टाफ में वितरित की जाएगी।  भारत के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि लगातार दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतना उनके लिए एक व्यक्तिगत वादा पूरा होने जैसा है और यह टीम की सफलता की बस शुरुआत है। पंड्या ने दो अर्धशतक लगाए और जरूरत पड़ने पर जबरदस्त स्पैल डाले और टूर्नामेंट में कुल नौ विकेट झटके।

टॅग्स :संजू सैमसनटीम इंडियाआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या