संजू सैमसन का तूफान, भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

Sanju Samson Score 97 Runs: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर  सेमीफाइनल में एंट्री पक्की कर ली है, टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली है। टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है, आगे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से 5 मार्च को होगा।

By संदीप दाहिमा | Updated: March 1, 2026 23:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देसंजू सैमसन का तूफान, भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

India Beat West Indies, Enter Semi final t20 world cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर  सेमीफाइनल में एंट्री पक्की कर ली है, टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली है। टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है, आगे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से 5 मार्च को होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए।

सबसे ज्यादा जेसन होल्डर ने नाबाद 37 रन और रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 34 रन बनाए, इसके बाद भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम इंडियन की शुरुआत कुछ नहीं हुई अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों सिर्फ 10-10 रन बनाकर आउट हो गये। संजू सैमसन ने कप्तान के साथ मोर्चा संभाला और पारी को आगे बढ़ाया, संजू ने 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 50 गेंदों में नाबाद 97 रन की पारी खेली। मैच आखिरी ओवर तक गया और संजू ने छक्का और चौका लगाकर भारत को जीत दिलवाई।

टॅग्स :संजू सैमसनSuryakumar Yadavवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीमआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या