संजू सैमसन की तूफानी पारी से कांपा न्यूजीलैंड, फाइनल में 255 रनों का बड़ा स्कोर

IND vs NZ Final Highlights: भारत vs न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी और भारतीय टीम ने बल्लेबाजी शुरु की जिसके बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तेज शुरुआत की और चौके-छक्कों की बारिश कर डाली।

By संदीप दाहिमा | Updated: March 8, 2026 21:46 IST

Open in App
ठळक मुद्देसंजू सैमसन का धमाका! फाइनल में ऐसी पारी खेली कि स्टेडियम गूंज उठाफाइनल में संजू सैमसन का कहर, चौके-छक्कों से न्यूजीलैंड को किया बेहालसंजू सैमसन की तूफानी पारी से कांपा न्यूजीलैंड, फाइनल में बड़ा स्कोरसंजू सैमसन का तूफानी अर्धशतक, फाइनल में टीम इंडिया को दिलाई शानदार शुरुआत

IND vs NZ Final Highlights: भारत vs न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी और भारतीय टीम ने बल्लेबाजी शुरु की जिसके बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तेज शुरुआत की और चौके-छक्कों की बारिश कर डाली। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में फिफ्टी से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पीछे धकेल दिया, इसके बाद अभिषेक 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गये, पारी में अभिषेक ने 6 चौके और 3 छक्के लगाये, वहीं संजू सैमसन भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी 33 गेंदों में 50 रन बनाये और अर्धशतक पूरा किया। संजू ने 46 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली, इशान किशन ने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 25 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए, कप्तान सूर्यकुमार यादव 0 रन बनाकर आउट हुए। वहीं हार्दिक पंड्या 13 गेंदों में 18 रन बनाकर कैच आउट हुए, इसके बाद शिवम दुबे ने आकर माहौल बदल दिया और 8 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए, तिलक वर्मा ने 8 रन बनाए, कुल मिलाकर टीम इंडिया ने 20 ओवर में 255 रनों का स्कोर खड़ा किया।

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमसंजू सैमसन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या