सनातन प्रीमियर लीग: 8 टीम में मुकाबला, 31 लाख इनाम, कहां और कब देखें लाइव स्कोर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2026 11:05 IST2026-02-12T11:04:50+5:302026-02-12T11:05:16+5:30

Sanatan premier league 8-team competition 31 lakh prize money where and when watch live scores Season 1 organised from 12 to 15 feb | सनातन प्रीमियर लीग: 8 टीम में मुकाबला, 31 लाख इनाम, कहां और कब देखें लाइव स्कोर

file photo

googleNewsNext
Highlightsबड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।ट्रायल्स स्थल पर भी उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाएंगे।

जयपुरः क्रिकेट प्रेमियों और सनातन संस्कृति से जुड़े खिलाड़ियों के लंबे इंतजार का अंत हो गया है। सनातन प्रीमियर लीग (SPL) के पहले सीजन की औपचारिक शुरुआत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इसके फ्री ट्रायल्स 4 फरवरी से प्रारंभ हो गए हैं। ट्रायल्स का पहला दो दिवसीय चरण राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

सनातन प्रीमियर लीग सीजन-1 का आयोजन 12 फरवरी से शुरू हो गया और फाइनल मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध संत देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज शामिल होंगे, जो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। वे ट्रायल्स स्थल पर भी उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाएंगे।

देश के आठ शहरों में होंगे ट्रायल्स

खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए SPL के ट्रायल्स देश के आठ प्रमुख शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रायल्स का कार्यक्रम इस प्रकार है—

जयपुर: 4–5 फरवरी

देहरादून: 6–7 फरवरी

सूरत: 8–9 फरवरी

दिल्ली: 10–11 फरवरी

मुंबई: 12–13 फरवरी

लखनऊ: 14–15 फरवरी

चेन्नई: 15–16 फरवरी

इंदौर: 18–19 फरवरी

ऐसे लें ट्रायल्स में हिस्सा

खिलाड़ी सीधे ट्रायल्स स्थल पर पहुंचकर भी पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं, जिन राज्यों में ट्रायल्स का आयोजन नहीं हो रहा है, वहां के इच्छुक प्रतिभागी www.spl10.com वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

चयन प्रक्रिया और आयु सीमा

SPL सीजन-1 के लिए आयोजित ट्रायल्स में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए अनुभवी क्रिकेटरों, कोचों और चीफ सेलेक्टर की एक विशेष चयन समिति गठित की गई है।

जयपुर चरण के बाद ट्रायल्स का दूसरा पड़ाव देहरादून में होगा। यहां आयोजित दो दिवसीय ट्रायल्स में शत्रुघ्न तिवारी, बीनू चौधरी, प्रणय शर्मा, सिद्धार्थ जोशी और राजेश शर्मा चयन समिति के सदस्य के रूप में खिलाड़ियों का मूल्यांकन करेंगे। खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह उनके प्रदर्शन और प्रतिभा के आधार पर किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर

ट्रायल्स संपन्न होने के बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन कर टीमें गठित की जाएंगी। इसके पश्चात चयनित खिलाड़ियों को इंदौर में आयोजित होने वाले मेगा टूर्नामेंट में खेलने का अवसर मिलेगा।

लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

सनातन प्रीमियर लीग सीजन-1 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण प्रतिष्ठित खेल चैनलों पर किया जाएगा। साथ ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

31 लाख की इनामी राशि, कार और बाइक्स भी

SPL में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 31 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 15 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
मैन ऑफ द सीरीज को ब्रांड न्यू कार, जबकि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेताओं को एक-एक बाइक प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त प्रत्येक मुकाबले में मैन ऑफ द मैच को 21,000 रुपये नकद और प्रत्येक खिलाड़ी को 11,000 रुपये की धनराशि दी जाएगी।

इन 8 टीमों के बीच होगा मुकाबला

सनातन प्रीमियर लीग में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी—

छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स (महाराष्ट्र)

द्रविड़ चोला रॉकर्स (दक्षिण भारत)

सरदार वल्लभभाई पटेल लायंस (गुजरात)

रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स (उत्तर प्रदेश)

अहिल्या माता गार्जियंस (मध्य प्रदेश)

इंद्रप्रस्थ किंग्स (दिल्ली)

चंद्रशेखर आज़ाद थंडर्स (उत्तराखंड)

महाराणा प्रताप रणबांकुरे (राजस्थान)

सनातन प्रीमियर लीग न केवल क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करेगी, बल्कि खेल और संस्कृति के समन्वय का एक नया उदाहरण भी प्रस्तुत करेगी।

Open in app