साक्षी ने शेयर की धोनी की शानदार बाइक की तस्वीरें, फैंस रह गए हैरान

Sakshi Dhoni: साक्षी धोनी ने अपने पति एमएस धोनी की कई शानदार बाइकों के कलेक्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को चौंका दिया

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 21, 2020 16:40 IST2020-01-21T16:39:20+5:302020-01-21T16:40:05+5:30

Sakshi Shares pics and videos of husband MS Dhoni's Massive Bike Collection on Instagram | साक्षी ने शेयर की धोनी की शानदार बाइक की तस्वीरें, फैंस रह गए हैरान

एमएस धोनी कई शाानदार और दमदार बाइक्स के मालिक हैं

Highlightsसाक्षी ने पति धोनी की बाइक कलेक्शन की तस्वीरें शेयर कर चौंकायाधोनी के पास कई शानदार बाइकों और कारों का कलेक्शन है

एमएस धोनी का कार और बाइक के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की शानदार बाइक और कारों को चलाते हुए वीडियो और तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी हैं। 

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने सोमवार को इस स्टार खिलाड़ी के बाइक कलेक्शन की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। 

साक्षी ने शेयर किया धोनी की बाइकों का कलेक्शन

साक्षी ने धोनी के रांची स्थित 'फार्म हाउस रिंग रोड' में बाइक कलेक्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'यहां तक की बाइकों का भी व्यू होता है।'

इन तस्वीरों में धोनी की बाइक का शानदार कलेक्शन देखकर कोई भी फैन हैरान रह जाएगा। 

साक्षी ने शेयर की धोनी के बाइक कलेक्शन की तस्वीरें
साक्षी ने शेयर की धोनी के बाइक कलेक्शन की तस्वीरें

धोनी कई शानदार बाइक्स के साथ कई शानदार कारों के भी मालिक हैं। उनके पास पास फेरारी 599जीटीओ, हमर एचटू, जीएमसी सियेरा जैसी कई शानदार चार पहिया गाड़ियां हैं।

वहीं बाइक्स में उनके पासा कावासाकी निंजा एचटू, कंफेडरेड हैलकैट, बीएसए, सुजुकी हायाबूसा और नॉर्टन विंटेज जैसी कई शानदार दो पहियां गाड़ियां हैं।

धोनी ने अभी क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है और इस स्टार बल्लेबाज की वापसी के बारे में अभी कुछ तय नहीं है। वह टीम इंडिया के लिए आखिरी बार 9 जुलाई 2019 को आईसीसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे। 

धोनी को हाल ही में आए बीसीसीआई के सालाना करार में जगह नहीं मिली है। टीम इंडिया के लिए भले ही धोनी की वापसी तय न हो लेकिन वह आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तान करते नजर आएंगे। 

Open in app