'...तब मैं माही की तरफ देखती भी नहीं', साक्षी धोनी ने जन्मदिन पर किया बड़ा खुलासा

अपने जन्मदिन के मौके पर साक्षी धोनी ने माही को लेकर बड़ा खुलासा किया है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 20, 2020 09:32 AM2020-11-20T09:32:16+5:302020-11-20T11:13:54+5:30

Sakshi Dhoni video: ‘Wouldn’t have even looked at Mahi if he had long hair when we met’ | '...तब मैं माही की तरफ देखती भी नहीं', साक्षी धोनी ने जन्मदिन पर किया बड़ा खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में साक्षी से शादी की थी।

googleNewsNext
Highlightsदुबई में मना साक्षी का 32वां जन्मदिन।साक्षी ने जन्मदिन के मौके पर किया बड़ा खुलासा।साक्षी को नहीं पसंद माही के लंबे बाल।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने 19 नवंबर को अपना 32वां जन्मदिन दुबई में मनाया। इस खास मौके पर धोनी परिवार के साथ उनके दोस्त भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर

जन्मदिन के मौके पर साक्षी का एक वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया, जिसमें साक्षी ने कुछ खुलासे किए। उन्होंने बताया कि मैं लकी थी, जो माही को कभी भी लंबे बालों में नहीं देखा। 

साक्षी को नहीं पसंद लंबे बालों वाले धोनी

साक्षी ने कहा, "अगर मैं  माही से तब मिली, जब वह नारंगी रंग में लंबे बाल रखते थे, तो मैं उनकी तरफ देखती तक नहीं। यह सही है कि लंबे बाल जॉन इब्राहिम पर बहुत ही फबते हैं, लेकिन धोनी पर लंबे बॉल और इस पर नारंगी रंग कभी भी नहीं फबा।"

दरअसल, इस साल आईपीएल-2020 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई, जिसके बाद उनकी टीम यूएई से स्वदेश लौट आई। खुद कप्तान धोनी भी अपने घर रांची लौट आए थे, लेकिन साक्षी का जन्मदिन मनाने वह फिर से दुबई पहुंचे।

दोस्तों संग मना साक्षी धोनी का जन्मदिन

साक्षी धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर केक किटंग सेरेमनी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें साक्षी अपने दोस्त कबीर बिहया को केक खिला रही हैं और उनकी बगल में उनकी बेटी जीवा धोनी भी खड़ी हैं और वह इस नजारे को बड़े ही ध्यान से देख रही हैं।

Open in app