धोनी का पसंदीदा 'खिलौना' क्या है? पत्नी साक्षी ने खोल दिया राज

धोनी हाल में इंग्लैंड दौरे से लौटे हैं और फिलहाल रांची में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

By विनीत कुमार | Updated: August 10, 2018 19:38 IST2018-08-10T19:38:46+5:302018-08-10T19:38:46+5:30

sakshi dhoni shares bike collection of ms dhoni on instagram called them toys | धोनी का पसंदीदा 'खिलौना' क्या है? पत्नी साक्षी ने खोल दिया राज

एमएस धोनी और साक्षी

नई दिल्ली, 10 अगस्त: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बाइक के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। धोनी के पास दुनिया भर की कई बेहतरीन बाइक्स हैं और वे इसे चलाना खूब पसंद करते हैं। धोनी इन दिनों रांची में हैं और जाहिर है अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं, रांची में धोनी के रहने के दौरान उनके बाइक लव की कहानी भी मीडिया में आ ही जाती है। कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ है।

दरअसल, धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें एक कांच के कमरे में धोनी की बाइक्स नजर आ रही है। साक्षी ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यह लड़का अपने खिलौनों को काफी प्यार करता है।'

बता दें कि धोनी को पुरानी से लेकर आज के दौर की महंगी बाइक्स का खासा शौक है। उनके पास 60 लाख रुपये की हेलकैट से लेकर पुरानी राजदूत 350 और कावासाकी निंजा एच-2 तक मौजूद है। 

धोनी हाल में इंग्लैंड दौरे से लौटे हैं। वह आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों सहित इंग्लैंड के खिलाफ तीन 20 सहित इतने ही वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा था। भारत ने टी20 सीरीज में जीत हासिल की लेकिन वनडे में उसे हार का सामना करना पड़ा। 

धोनी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान 500 इंटरनेशनल मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की। ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय बने। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। साथ ही धोनी ने 10000 वनडे रन भी पूरे किये और ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने।

Open in app