साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

साहिबजादा फरहान ने 169.49 की स्ट्राइक रेट के 59 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया।

By रुस्तम राणा | Updated: February 28, 2026 21:01 IST2026-02-28T20:44:08+5:302026-02-28T21:01:06+5:30

Sahibzada Farhan smashed a century in 59 balls against Sri Lanka, his second century in a single edition of the T20 World Cup | साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

googleNewsNext

पेल्लेकेले: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शनिवार को पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच में शतक जड़ दिया है। इसके लिए उन्होंने 169.49 की स्ट्राइक रेट के 59 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। यह इस टी20 वर्ल्डकप में बायें हाथ के इस बल्लेबाज का दूसरा शतक है। शतक लगाने के बाद साहिबजादा आउट हो गए। इसी के साथ वह विश्व के पहले इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्डकप के एक एडिसन में दो शतक लगाए हैं। 

इसके अलावा साहिबाजादा टी20 वर्ल्डकप के एक एडिसन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पछाड़ते हुए इस मुकाम को अपने नाम किया। साहिबजादा ने फखर जमान के साथ 176 रनों की सबसे बड़ी पार्टनरशिप की, जो केवल 95 गेंदों में आई। फखर जमान ने 42 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों के साथ 84 रनों की पारी खेली। इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने सैम अयूब की जगह उन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर उतारा और उन्होंने पाकिस्तान को जबरदस्त शुरुआत भी की। 

हालांकि दोनों के आउट के होने बाद डेथ ओवरों में पाकिस्तान उतना अच्छा नहीं कर सका, जितनी अच्छी दोनों ओपनर्स ने शुरुआत दी थी। फिर भी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए लिए हैं। अब श्रीलंका को जीत के लिए 213 रनों की जरूरत होगी, जबकि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 64 रनों के अधिक के अंतर से सह-मेजबान टीम को हराना होगा। 

टीमें:

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): साहिबज़ादा फरहान, फखर ज़मान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेट कीपर), चरित असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालेगे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका

Open in app