कोलंबो: पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 2026 टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। फरहान से पहले पथुम निसांका और युवराज सामरा शतक लगा चुके हैं। फरहान ने 58 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए। इस दौरान 11 चौके और 4 छक्के मारे। बुधवार को नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान के करो या मरो के मुकाबले में साहिबजादा फरहान ने अहम भूमिका निभाई। कोलंबो में पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज ने 57 गेंदों में शतक जड़कर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। फरहान 4 मैच में 220 रन बनाकर पहले पायदान पर है।
फरहान अहमद शहजाद (2014) के बाद टी20 विश्व कप में शतक बनाने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में लगातार तीन दिनों में यह तीसरा शतक है। सोमवार को पथुम निस्संका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रन बनाए, जबकि कनाडा के युवराज समरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 110 रन बनाए।
फरहान ने कोलंबो के एसएससी ग्राउंड में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए इस सूची में अपना नाम दर्ज कराया। फरहान (नाबाद 100) के पहले शतक की बदौलत बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के ‘करो या मरो’ के ग्रुप मैच में नामीबिया के खिलाफ तीन विकेट पर 199 रन बनाए।
फरहान ने 58 गेंद की नााबद पारी के दौरान 11 चौके और चार छक्के जमाए। उन्हें 50 से 100 रन तक पहुंचने में महज 20 गेंद लगी। वह विश्व कप में शतक जड़ने वाले पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले 2014 में मीरपुर में अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था।