सचिन तेंदुलकर ने इस खास अंदाज में मनाया क्रिसमस, वीडियो देख फैंस कर रहे हैं खूब तारीफ

सचिन इस वीडियो में सैंटा के भेष में आश्रय चाइल्ड केयर सेंटर में कुछ विशेष बच्चों के साथ क्रिसमस मनाते नजर आ रहे हैं।

By विनीत कुमार | Updated: December 25, 2018 21:03 IST

Open in App

क्रिकेट के मैदान पर अपने खेल से दुनिया भर का दिल जीतने वाले दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर मंगलवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस के दिन एक अलग अंदाज में नजर आये।

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जिसमें वे सैंटा क्लॉस के लुक में नजर आये। सचिन इस वीडियो में सैंटा के भेष में आश्रय चाइल्ड केयर सेंटर में कुछ विशेष बच्चों के साथ क्रिसमस मनाते नजर आ रहे हैं। सचिन ने इस वीडियो के सभी फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दी।

इस वीडियो में सचिन बताते हैं कि वे भेष बदलकर बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने जा रहे हैं। इसके बाद सचिन जैसे ही कमरे में प्रवेश करते हैं उन्हें देख बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इस दौरान सचिन ने इन बच्चों के साथ कमरे में क्रिकेट खेली और उन्हें गिफ्ट्स भी दिये। मास्टर ब्लास्टर के इस नये लुक को देख ट्विटर पर फैंस ने भी सचिन की खूब तारीफ की।       

टॅग्स :सचिन तेंदुलकरक्रिसमस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या