सचिन तेंदुलकर बने मुंबई टी20 लीग के ब्रैंड एंबैस्डर

यह लीग मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से मान्यता प्राप्त है। लीग 11 से 21 मार्च के बीच खेली जाएगी।

By IANS | Updated: February 17, 2018 14:19 IST

Open in App

प्रोबेबिलिटि स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शुक्रवार को सचिन तेंदुलकर को टी-20 मुंबई लीग का ब्रैंड एंबैस्डर नियुक्त किया। यह लीग मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से मान्यता प्राप्त है। लीग 11 से 21 मार्च के बीच खेली जाएगी। इसमें मुंबई की छह टीमें हिस्सा लेंगी।

सचिन ने इस मौके पर कहा, 'मुंबई क्रिकेट संघ के साथ जुड़ना हमेशा से अच्छा लगता रहा है। टी-20 मुंबई लीग न सिर्फ प्रशंसकों का मनोरंजन करेगी बल्कि मुंबई के युवा खिलाड़ियों को एक मंच भी प्रदान करेगी।'

इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल, मुंबई साउथ-सेंट्रल और मुंबई-साउथ हैं। 

टॅग्स :सचिन तेंदुलकरमुंबईटी20

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या