SA20 Final PC vs SEC: सनराइजर्स ईस्टर्न केप चैंपियन, प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराया, इस खिलाड़ी ने खेली धमाकेदार पारी, 30 गेंद में उड़ाए 4 चौके और 5 छक्के 

SA20 Final PC vs SEC: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने खिताबी भिड़ंत में प्रिटोरिया कैपिटल्स को 4 विकेट से मात देकर खिताब पर कब्जा कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद की सहयोगी टीम ने बाजी मार ली।  

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 12, 2023 22:00 IST

Open in App
ठळक मुद्देकप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।बारिश के खेल में खलल डालने के बाद, पहली बार SA20 फाइनल रिजर्व डे पर खेला गया। प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम फाइनल में खास कमाल नहीं कर सकी।

SA20 Final PC vs SEC: सनराइजर्स ईस्टर्न केप SA टी20 लीग में बाजी मार ली है। वांडरर्स स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने खिताबी भिड़ंत में प्रिटोरिया कैपिटल्स को 4 विकेट से मात देकर खिताब पर कब्जा कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद की सहयोगी टीम ने बाजी मार ली।

 

सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शनिवार को बारिश के खेल में खलल डालने के बाद, पहली बार SA20 फाइनल रिजर्व डे पर खेला गया। प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम फाइनल में खास कमाल नहीं कर सकी। दिल्ली कैपिटल्स की सहयोगी प्रिटोरिया कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा। 

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19. 3 ओवर में 10 विकेट खोकर 135 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम 4 विकेट खोकर बाजी मार ली। सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बॉलर रुलोफ वैन डेर मर्व ने फाइनल मुकाबले में 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट झटके। फाइनल में एडम रॉसिंगटन ने धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। 

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमसनराइजर्स हैदराबाददिल्ली कैपिटल्सIPLआईपीएल 2023ऐडेन मार्करामआईसीसी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या