HighlightsSA20, 2025-2026 Playoff lineup: रॉयल्स की टीम दबाव में बिखर गई।SA20, 2025-2026 Playoff lineup:166 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।SA20, 2025-2026 Playoff lineup: पांच चौके और तीन छक्के शामिल हैं।
पार्लः ल्यूस डु प्लोय के तूफानी अर्धशतक और प्रेनेलन सुब्रायन के तीन विकेट की बदौलत जोबर्ग सुपर किंग्स ने यहां पार्ल रॉयल्स पर 44 रन की आसान जीत के साथ एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बना ली। डु प्लोय ने 27 गेंदों में 54 रन बनाए जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल हैं। उनकी इस शानदार पारी से सुपर किंग्स ने पांच विकेट पर 166 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इसके जवाब में रॉयल्स की टीम दबाव में बिखर गई तथा लहुआंड्रे प्रिटोरियस के 25 गेंदों में 32 रन और डैन लॉरेंस के 45 रन के बावजूद 18.1 ओवरों में मात्र 122 रन पर ऑल आउट हो गई।
SA20, 2025-2026 Playoff lineup: शेयडूल
1. बुधवार, 21 जनवरी 2026, क्वालिफायर 1ः सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स प्रिटोरिया कैपिटल्स, डरबन, किंग्समीड, रात 9:00 बजे
2. गुरुवार, 22 जनवरी, 2026 एलिमिनेटरः पार्ल रॉयल्स बनाम जोबर्ग सुपर किंग्स, सेंचुरियन, सुपरस्पोर्ट पार्क, रात 9:00 बजे
3. शुक्रवार, 23 जनवरी, 2026, क्वालिफायर 2ः पुष्टि होनी बाकी, जोहान्सबर्ग, द वांडरर्स स्टेडियम, रात 9:00 बजे
4. रविवार, 25 जनवरी, 2026 फाइनलः पुष्टि होनी बाकी, केप टाउन, न्यूलैंड्स, शाम 7:00 बजे।
सुपर किंग्स की तरफ से दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर सुब्रायन ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि नंद्रे बर्गर (29 रन देकर दो) और इमरान ताहिर (17 रन देकर दो) ने उनका अच्छा साथ दिया। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने ग्रुप चरण के बाद 28 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
उसकी टीम बुधवार को पहले क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर काबिज प्रिटोरिया कैपिटल्स (24 अंक) से भिड़ेगी। तीसरे स्थान पर रहने वाली रॉयल्स की टीम गुरुवार को सेंचुरियन में होने वाले एलिमिनेटर में फिर से सुपर किंग्स से भिड़ेगी।