SA20 2024: अफ्रीकी खिलाड़ी ने किया कमाल, 200 स्ट्राइक से 14 गेंद में कूटे 28 रन, गेंद में 2 विकेट झटक टीम को जीत दिलाई, पार्ल रॉयल्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 27 रन से दी मात, देखें प्वाइंट टेबल

SA20 2024:  पार्ल रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन बनाए। डेविड मिलर की कप्तानी वाली टीम में शानदार प्रदर्शन किया। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 13, 2024 13:16 IST

Open in App
ठळक मुद्देएंडिले फेहलुकवायो को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। तीसरे मैच पार्ल रॉयल्स ने 27 रन से जीत हासिल की।डेविड मिलर ने 33 गेंद में 41 रन की पारी खेली। 

SA20 2024: दक्षिण अफ्रीका एसए टी20 लीग में बारिश के साथ रनों बौछार जारी है। तीसरे मैच पार्ल रॉयल्स ने 27 रन से जीत हासिल की। एंडिले फेहलुकवायो को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। पार्ल रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन बनाए। डेविड मिलर की कप्तानी वाली टीम में शानदार प्रदर्शन किया।

मिलर ने 33 गेंद में 41 रन की पारी खेली। एंडिले फेहलुकवायो ने  200 स्ट्राइक रेट से 14 गेंद में 28 रन बनाए। जिसमें 4 चौके और एक छक्का शामिल है। जवाब में प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 133 रन बना सकी। एंडिले फेहलुकवायो ने 2 विकेट लेकर जीत दिलाई। फिल साल्ट ने सबसे अधिक 39 रन की पारी खेली। 

पार्ल रॉयल्स 4 अंक लेकर सबसे आगे है। डरबन सुपर जाइंट्स के भी 4 अंक है, लेकिन रन रेट के कारण दूसरे स्थान पर है। सनराइजर्स ईस्टन कैंप और जॉबर्ग सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के पास 2-2 अंक हैं और तीसरे और चौथे स्थान पर कायम है। एमआई केपटाउन के पास एक अंक है और 5वें स्थान पर है। प्रिटोरिया कैपिटल्स अंतिम स्थान पर है।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमजोस बटलरIPLआईपीएल 2024केशव महाराज

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या