SA20 2023: डरबन सुपर जायंट्स को 80 रन पर आउट कर 8 विकेट से जीते, 74 गेंद पहले मारी बाजी, 18 अंक के साथ पहले नंबर पर प्रिटोरिया कैपिटल्स, देखें अंक तालिका

SA20 2023: डरबन सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में मात्र 80 रन बना सके। टूर्नामेंट में सबसे कम स्कोर है। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 7.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 84 रन मैच में बाजी मार ली।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 22, 2023 13:52 IST

Open in App
ठळक मुद्देसेनुरान मुथुसामी ने कमाल की गेंदबाजी की।4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट निकाले। दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में उलटफेर जारी है। 

SA20 2023: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में उलटफेर जारी है। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है। 5 मैच में 4 जीत और एक हार के साथ नंबर एक है। टीम के पास 18 अंक हैं। 15वें मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने डरबन सुपर जायंट्स को 80 रन पर आउट कर 8 विकेट से जीत दर्ज की। 

डरबन सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में मात्र 80 रन बना सके। टूर्नामेंट में सबसे कम स्कोर है। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 7.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 84 रन मैच में बाजी मार ली। सेनुरान मुथुसामी ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट निकाले। 

मुथुसामी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। डरबन सुपर जायंट्स के तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। प्रिटोरिया कैपिटल्स के विल जैक्स ने 25 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। फिल साल्ट खाता नहीं खोल सके। 

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमदिल्ली कैपिटल्सलखनऊ सुपरजायंट्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या