SA20 2023: फाइनल और सेमीफाइनल शेयडूल जारी, प्रिटोरिया कैपिटल के सामने पार्ल रॉयल्स, जोबर्ग सुपर किंग्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप में टक्कर, ये दो टीम बाहर

SA20 2023: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग अंतिम दौर में है। प्रिटोरिया कैपिटल्स और जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम अंतिम चार में पहुंच गई है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2023 20:30 IST

Open in App
ठळक मुद्दे8 और 9 फरवरी को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।11 फरवरी को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।फाइनल और सेमीफाइनल शेयडूल जारी कर दिया गया है।

SA20 2023: आईपीएल की 6 सहयोगी टीम दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में खेल रही है। फाइनल और सेमीफाइनल शेयडूल जारी कर दिया गया है। 8 फरवरी को प्रिटोरिया कैपिटल और पार्ल रॉयल्स के बीच पहला सेमी-फाइनल खेला जाएगा और दूसरा सेमीफाइनल जोबर्ग सुपर किंग्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच 9 फरवरी को खेला जाएगा।

फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस केपटाउन और डरबन सुपरजाइंटस का सफर खत्म हो गया। प्रिटोरिया कैपिटल 31 अंक के साथ पहले नंबर पर है। दूसरे स्थान पर जोबर्ग सुपर किंग्स है, जिसके पास 27 अंक है। 

सनराइजर्स ईस्टर्न केप 19 अंक के साथ तीसरी टीम है और पार्ल रॉयल्स भी 19 अंक के साथ चौथे पायदान पर है। डरबन सुपरजाइंटस 19 अंक के साथ 5वें स्थान पर है, लेकिन रन रेट के कारण टीम बाहर हो गई है। मुंबई इंडियंस केपटाउन का सबसे बुरा हाल रहा और 13 अंक के साथ अंतिम स्थान पर रही। 

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमचेन्नई सुपर किंग्सदिल्ली कैपिटल्सराजस्थान रॉयल्सलखनऊ सुपरजायंट्समुंबई इंडियंसIPLआईपीएल 2023सनराइजर्स हैदराबाद
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या