SA20 2023: तूफान के बाद लगातार बारिश, जॉबबर्ग सुपर किंग्स-पार्ल रॉयल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप-डरबन सुपर जायंट्स के बीच मैच रद्द, जानें अंक तालिका का हाल

SA20 2023: पार्ल रॉयल्स की टीम तीसरे स्थान पर है और इसके पास 19 अंक है। चौथे स्थान पर जॉबबर्ग सुपर किंग्स है और 18 अंक है। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 4, 2023 15:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देडरबन सुपर जायंट्स 14 अंक के साथ पांचवे स्थान पर है।मुंबई इंडियंस केपटाउन 13 अंक के साथ अंतिम स्थान पर है।  वांडरर्स में केवल 15 ओवर खेल हो सका। 

SA20 2023: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग रोमांच दौर में पहुंच गया है। हर अंक के लिए टीम में मारामारी जारी है। प्रिटोरिया कैपिटल्स 23 अंक के साथ लगभग फाइनल में पहुंच गया है। दूसरे स्थान पर सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम है। इस टीम के पास 19 अंक है। 

पार्ल रॉयल्स की टीम तीसरे स्थान पर है और इसके पास 19 अंक है। चौथे स्थान पर जॉबबर्ग सुपर किंग्स है और 18 अंक है। डरबन सुपर जायंट्स 14 अंक के साथ पांचवे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस केपटाउन 13 अंक के साथ अंतिम स्थान पर है। 

मूसलाधार तूफान के बाद लगातार बारिश ने वांडरर्स में जॉबबर्ग सुपर किंग्स और पार्ल रॉयल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ डरबन सुपर जायंट्स के बीच होने वाले दोनों खेलों को रद्द करने के लिए मजबूर कर दिया। वांडरर्स में केवल 15 ओवर खेल हो सका। 

पार्ल रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट पर 131 रन बनाए। बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। जेसन रॉय (42 गेंदों में 61 रन) और जोस बटलर (11 गेंदों पर 23 रन) की सलामी जोड़ी ने केवल 3.3 ओवरों में 53 रनों की धमाकेदार साझेदारी की। रॉय ने हमला जारी रखा और एक अर्धशतक दर्ज किया।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमचेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसराजस्थान रॉयल्सलखनऊ सुपरजायंट्सदिल्ली कैपिटल्सIPL
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या