SA20 1st Semi-Final: 41 गेंद में 56 रन की पारी, 5 चौके और 3 छक्के के साथ एक विकेट झटके, प्रिटोरिया कैपिटल्स फाइनल में, 29 रन से हारकर पार्ल रॉयल्स का सपना टूटा

SA20 1st Semi-Final: टॉस जीतने के बाद पार्ल रॉयल्स ने कैपिटल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। फिलिप साल्ट ने 22 रन की पारी खेली। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 9, 2023 14:22 IST

Open in App
ठळक मुद्देपहले सेमीफाइनल में पार्ल रॉयल्स को 29 रन से हराया। रेली रोसौव ने सेमीफाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया।41 गेंद में 56 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।

SA20 1st Semi-Final: प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम SA20 2023 फाइनल में पहुंच गई है। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले सेमीफाइनल में पार्ल रॉयल्स को 29 रन से हराया। टॉस जीतने के बाद पार्ल रॉयल्स ने कैपिटल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। फिलिप साल्ट ने 22 रन की पारी खेली। 

रेली रोसौव ने सेमीफाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया। 41 गेंद में 56 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। साथ में एक विकेट भी झटके। रेली रोसौव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन बना सकी। 

रन चेज में पार्ल रॉयल्स जल्द ही जेसन रॉय आउट हो गए। जोस बटलर केवल 13 रन बना सके। कैपिटल्स के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और रॉयल्स को 124 पर ऑल आउट करके फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे। फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल आज खेला जाएगा।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डआईसीसीदिल्ली कैपिटल्सराजस्थान रॉयल्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या