SA vs IND: बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के तेज बॉलर पर मारा दो चौका और एक छक्का, वाइफ का ये रहा रिएक्शन, देखें वीडियो

SA vs IND: मार्को जेनसन ने 31 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि तेज गेंदबाजों कागिसो रबाडा (64 रन पर तीन विकेट) और डुआने ओलीवियर (64 रन पर तीन विकेट) ने उनका अच्छा साथ निभाया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 4, 2022 15:45 IST2022-01-04T15:40:55+5:302022-01-04T15:45:02+5:30

SA vs IND Jasprit Bumrah’s stunning six Kagiso Rabada leaves wife Sanjana Ganesan all smiling | SA vs IND: बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के तेज बॉलर पर मारा दो चौका और एक छक्का, वाइफ का ये रहा रिएक्शन, देखें वीडियो

भारत की पहली पारी के 62वें ओवर में एक नजारा देखने को मिला। 

Highlightsहनुमा विहारी (20) भी क्रीज पर पैर जमाने के बाद पवेलियन लौटे।तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया।मोह. शमी ने चौथे ओवर में ही मार्कराम को पगबाधा कर दिया।

SA vs IND: उछाल लेती गेंदों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी एक बार फिर उजागर हो गई। भारतीय टीम पहली पारी में 202 पर आउट हो गई। टॉस जीतने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक चार विकेट पर 102 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 100 रन पीछे है। लंच के समय तेंबा बावुमा खाता खोले बिना खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कीगन पीटरसन ने 62 रन बनाए। भारत की तरफ से शारदुल ठाकुर ने तीन जबकि मोहम्मद शमी ने एक विकेट हासिल किया।

टीम इंडिया के तेज बॉलर जसप्रीत बुमराह (नाबाद 14) ने कगिसो रबाडा के ओवर में दो चौकों और छक्के के साथ टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। जसप्रीत बुमराह ने कुछ शानदार शॉट मारकर दर्शकों का ध्यान खींचा। भारत की पहली पारी के 62वें ओवर में एक नजारा देखने को मिला। 

जसप्रीत बुमराह ने रबाडा की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। ओवर की तीसरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने शार्ट गेंद फेंकी, लेकिन बुमराह ने पहले ही इसे बड़ा करने का मन बना लिया था। उन्होंने रबाडा की इस गेंद पर हुक शॉट खेला और उसे पार्क के बाहर भेज दिया।

उन्होंने प्रोटियाज पेसर के ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगाया। इस कैमियो से दर्शक चकित रह गए। उनकी पत्नी संजना गणेशन, जो स्टैंड में थीं, ने छक्के का आनंद लिया। उन्हें कुछ अन्य लोगों के साथ ताली बजाते हुए देखा गया था। वह खुश दिख रही थी और सभी मुस्कुरा रही थीं।

भारत की ओर से टेस्ट कप्तान के रूप में पदार्पण कर रहे कार्यवाहक कप्तान लोकेश राहुल (133 गेंद में 50 रन, नौ चौके) और रविचंद्रन अश्विन (50 गेंद में 46 रन, छह चौके) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (26) लय में दिखे लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। भारत को मध्यक्रम की नाकामी का एक बार फिर खामियाजा भुगतना पड़ा। चेतेश्वर पुजारा (33 गेंद में तीन रन) और अजिंक्य रहाणे (00) की विफलता का क्रम जारी रहा।

Open in app