SA vs Ind 2024: 11 गेंद, 0 रन और 6 विकेट, टीम इंडिया ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, ठंड में रिकॉर्ड की बारिश, देखें आंकड़े

SA vs Ind 2024: दक्षिण अफ्रीका का यह 1991 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर है। मोहम्मद सिराज ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 6 विकेट लिए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 4, 2024 12:41 IST

Open in App
ठळक मुद्दे15 रन देकर छह विकेट झटककर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने चार विकेट पर 153 रन बनाकर 98 रन की बढ़त हासिल की।एक भी रन जोड़े बिना 11 गेंद में छह विकेट गंवा दिये।

SA vs Ind 2024: भारतीय क्रिकेट टीम ने नए साल पर कई कारनामे कर रही है। पहले दक्षिण अफ्रीका को 55 रन पर समेटकर रिकॉर्ड कायम किया। दक्षिण अफ्रीका का यह 1991 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर है। मोहम्मद सिराज ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 6 विकेट लिए।

एक ऑल-आउट टेस्ट पारी में अंतिम पांच जोड़ियों द्वारा जोड़े गए सबसे कम साझेदारीः

रन 0 - IND vs SA, केप टाउन, 2024

3 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 1990

4 - न्यूजीलैंड बनाम पाक, ऑकलैंड, 2001।

सिराज ने लगातार नौ ओवर के अपने पहले स्पैल में 15 रन देकर छह विकेट झटककर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फिर भारत ने चार विकेट पर 153 रन बनाकर 98 रन की बढ़त हासिल की लेकिन एक भी रन जोड़े बिना 11 गेंद में छह विकेट गंवा दिये। भारत के छह बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके और जो खिलाड़ी नाबाद रहा, उसका भी खाता नहीं खुला।

एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक शून्य पर आउट होने का रिकॉर्डः

6 - PAK बनाम WI, कराची, 1980

6 - दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, अहमदाबाद, 1996

6 - BAN बनाम WI, ढाका, 2002

6 - IND vs ENG, मैनचेस्टर, 2014

6 - न्यूजीलैंड बनाम पाक, दुबई (डीएससी), 2018

6 - BAN बनाम SL, मीरपुर, 2022

6 - BAN बनाम WI, नॉर्थ साउंड, 2022

6 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2024।

लुंगी एनगिडी (30 रन देकर तीन विकेट) और कागिसो रबाडा (38 रन देकर तीन विकेट) ने अंत के छह में से पांच विकेट झटके जिससे उन्होंने बढ़त 100 से कम रहने दी और मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की क्योंकि शुरुआती दिन इस पिच पर 23 विकेट गिरे। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में आक्रामकता के साथ अधिक सतर्कता भी दिखायी जिससे उसने स्टंप तक तीन विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए।

एक टेस्ट पारी में एक विशेष स्कोर पर गिरने वाले सर्वाधिक विकेटः

6 (153/4 से 153 ऑलआउट) - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन 2024

5 (37/2 से 37/7) - न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, वेलिंगटन, 1946

5 (59/4 से 59/9) - न्यूजीलैंड बनाम पाक, रावलपिंडी सीसी, 1965

5 (133/2 से 133/7) - न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, हैमिल्टन, 2012

5 (134/5 से 134 ऑल-आउट) - BAN बनाम ZIM, हरारे, 2013।

अभी वह 36 रन से पीछे है। ऐडन मार्कराम 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टेस्ट में पहले दिन सबसे ज्यादा 25 विकेट गिरने का रिकॉर्ड 1902 में एशेज टेस्ट का है। डीन एल्गर अपने विदाई टेस्ट के प्रदर्शन को याद नहीं रखना चाहेंगे, क्योंकि वह एक दिन के खेल में दो बार आउट हुए।

टेस्ट के पहले दिन सर्वाधिक विकेट

25 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1902

23 - दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, केप टाउन, 2024

22 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1890

22 - ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, एडिलेड, 1951

21 - दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, गक़ेबरहा, 1896

टेस्ट में एक ही दिन में सर्वाधिक विकेटः

27 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स, 1888 (दिन 2)

25 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1902 (पहला दिन)

24 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1896 (दिन 2)

24 - IND vs AFG, बेंगलुरु, 2018 (दिन 2)

23 - दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन, 2011 (दिन 2)

23 - दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, केप टाउन, 2024 (पहला दिन)।

टॅग्स :आईसीसीबीसीसीआईटीम इंडियादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीममोहम्मद सिराजजसप्रीत बुमराहरोहित शर्माविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या