SA vs AUS WTC Final Day 1: 192 पर 5 और 212 पर 10 विकेट, रबाडा ने झटके 5 विकेट, गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पस्त, 20 रन जोड़कर 5 विकेट

SA vs AUS Live Score, WTC Final Day 1 Updates: स्मिथ (66 रन, 112 गेंद, 10 चौके) और वेबस्टर (72 रन) ने 5वें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी करके संभाला।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 11, 2025 21:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देSA vs AUS Live Score, WTC Final Day 1 Updates: कागिसो रबाडा ने 15.4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट निकाले। SA vs AUS Live Score, WTC Final Day 1 Updates:  ऑस्ट्रेलिया टीम केवल 20 रन जोड़कर 5 विकेट गंवा दी।SA vs AUS Live Score, WTC Final Day 1 Updates: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पहले खेलने को कहा।

लंदनः विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल लंदन में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के सामने दिग्गज ऑस्ट्रेलिया है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पहले खेलने को कहा। ऑस्ट्रेलिया की टीम 212 पर ढेर हो गई। 192 पर 5 विकेट बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम केवल 20 रन जोड़कर 5 विकेट गंवा दी। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने 15.4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट निकाले। ऑस्ट्रेलिया को पस्त किया। स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर ने अर्धशतक बनाए। स्मिथ (66 रन, 112 गेंद, 10 चौके) और वेबस्टर (72 रन) ने 5वें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी करके संभाला।

SA vs AUS Live Score, WTC Final Day 1 Updates: लॉर्ड्स में टेस्ट में रबाडा

मैच: 3

विकेट: 18

औसत: 16.83

एसआर: 30.2

आज मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों में सबसे ज़्यादा विकेट लेने के मामले में मोर्ने मोर्कल (15) को पीछे छोड़ दिया। वह एलन डोनाल्ड और मखाया एनटिनी (दो-दो) के बाद लॉर्ड्स में कई बार पांच विकेट लेने वाले तीसरे दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज बन गए हैं।

आसमान में छाए बादलों के बीच दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्ले से पहला रन मार्नस लाबुशेन (17) ने यानसेन पर पारी के चौथे ओवर में दो रन के साथ बनाया। लाबुशेन पहली बार टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज कर रहे थे।

SA vs AUS Live Score, WTC Final Day 1 Updates: दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज़्यादा टेस्ट विकेट-

439 - डेल स्टेन

421 - शॉन पोलक

390 - मखाया एनटिनी

332 - कागिसो रबाडा

330 - एलन डोनाल्ड।

रबाडा ने सातवें ओवर में उस्मान ख्वाजा को स्लिप में डेविड बेडिंघम के हाथों कैच कराके दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। ख्वाजा 20 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए। मार्च 2024 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेल रहे कैमरन ग्रीन (04) ने रबाडा की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा लेकिन एक गेंद बाद स्लिप में एडेन मारक्रम के हाथों लपके गए।

लाबुशेन और स्मिथ ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। स्मिथ ने रबाडा जबकि लाबुशेन ने लुंगी एनगिडी पर चौका जड़ा। स्मिथ ने भी एनगिडी के ओवर में दो चौके मारे। यानसेन ने लाबुशेन को विकेटकीपर काइल वेरेने के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। वेबस्टर आठ रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब रबाडा ने उनके खिलाफ पगबाधा की विश्वसनीय अपील की जिसे अंपायर ने ठुकरा दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने डीआरएस का सहारा नहीं लिया लेकिन रीप्ले में दिखा कि अगर टीम ऐसा करती तो मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ता। स्मिथ ने 33वें ओवर में रबाडा पर चौके के साथ 76 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और टीम का स्कोर भी 100 रन के पार पहुंचाया। स्मिथ ने इंग्लैंड में 18वीं बार 50 रन से अधिक की पारी खेली जो किसी मेहमान टीम के बल्लेबाज की ओर से नया रिकॉर्ड है।

स्मिथ इसके बाद कामचलाऊ स्पिनर मारक्रम का शिकार बने जब उनकी गेंद को कट करने की कोशिश में स्लिप में यानसेन को कैच दे बैठे। उन्होंने 112 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके मारे। वेबस्टर ने वियान मुल्डर पर दो चौके मारे और फिर इसी गेंदबाज पर एक रन के साथ 69 गेंद में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमविश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी)दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमकगिसो रबादा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या