SA vs AFG T20 World Cup 2024 semifinal: सेमीफाइनल में अफगानिस्तान बेहाल, यानसेन और रबांडा तोड़े देंगे सपना

SA vs AFG Live Score, T20 World Cup 2024 semifinal: एडेन मार्कराम की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट में अपने अजेय प्रदर्शन के दम पर मैच में आगे बढ़ रही है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 27, 2024 06:35 IST2024-06-27T06:23:42+5:302024-06-27T06:35:53+5:30

SA vs AFG Live Score, T20 World Cup 2024 semifinal Afghanistan in trouble Yansen and Rabanda break dream, 5 wickets for 23 runs | SA vs AFG T20 World Cup 2024 semifinal: सेमीफाइनल में अफगानिस्तान बेहाल, यानसेन और रबांडा तोड़े देंगे सपना

SA vs AFG T20 World Cup 2024 semifinal: सेमीफाइनल में अफगानिस्तान बेहाल, यानसेन और रबांडा तोड़े देंगे सपना

HighlightsSA vs AFG Live Score, T20 World Cup 2024 semifinal: मार्को यानसेन ने 3 और कागिसो रबाडा ने 2 विकेट झटके।SA vs AFG Live Score, T20 World Cup 2024 semifinal: 28 रन पर 6 विकेट गिर गए। SA vs AFG Live Score, T20 World Cup 2024 semifinal: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

SA vs AFG Live Score, T20 World Cup 2024 semifinal: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान का बुरा हाल कर दिया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। त्रिनिदाद और टोबैगो के तरौबा में ब्रायन लारा स्टेडियम में अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। 23 रन पर 5 विकेट गिर गए। मार्को यानसेन ने 3 और कागिसो रबाडा ने 2 विकेट झटके। एडेन मार्कराम की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट में अपने अजेय प्रदर्शन के दम पर मैच में आगे बढ़ रही है।

गुरबाज़ ने विश्व कप की पहली पारी में स्कोरः

76 (45) बनाम यूजीए

80 (56) बनाम न्यूजीलैंड

60 (49) बनाम ऑस्ट्रेलिया

43 (55) बनाम बांग्लादेश

0(3) बनाम दक्षिण अफ्रीका

इस विश्व कप की एक पारी में पीपी में सबसे ज्यादा विकेट गिरेः

5 - पीएनजी बनाम एएफजी, तरौबा

5 - यूजीए बनाम डब्ल्यूआई, प्रोविडेंस

5 - यूजीए बनाम एएफजी, प्रोविडेंस

5 - आईआरई बनाम पाक, लॉडरहिल

5 - एएफजी बनाम एसए, तरौबा

वेस्टइंडीज और भारत से हारने से पहले अफगानिस्तान ने युगांडा, पापुआ न्यू गिनी और न्यूजीलैंड को हराकर धमाकेदार शुरुआत की। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टूर्नामेंट में अपने सातों मैच जीते हैं लेकिन इस आईसीसी प्रतियोगिता का आकर्षण अफगानिस्तान रहा है।

South Africa vs Afghanistan, Semi Final 1 Live Score T20 World Cup 2024: आमने-सामने का रिकॉर्ड-

मैचः 2

दक्षिण अफ्रीकाः 2

अफगानिस्तानः 0

Open in app