RR vs RCB, Eliminator IPL 2024: फिर से टूटा 'विराट' सपना, कोहली अभी भी ट्रॉफी से दूर, राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को किया बाहर

RR vs RCB, Eliminator IPL 2024: राजस्थान की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ 24 मई को खेलेगी और जो जीतेगा वह 26 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सामने फाइनल खेलेगा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 23, 2024 06:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देRR vs RCB, Eliminator IPL 2024: विराट कोहली फिर से मायूस दिखे।RR vs RCB, Eliminator IPL 2024: किंग विराट कोहली का सपना फिर से टूट गया।RR vs RCB, Eliminator IPL 2024: एलिमिनेटर (Indian Premier League 2024, Eliminator) का रिजल्ट आ गया है।

RR vs RCB, Eliminator IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग एलिमिनेटर (Indian Premier League 2024, Eliminator) का रिजल्ट आ गया है और इसके साथ ही किंग विराट कोहली का सपना फिर से टूट गया। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया। राजस्थान की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ 24 मई को खेलेगी और जो जीतेगा वह 26 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सामने फाइनल खेलेगा। विराट कोहली फिर से मायूस दिखे।

विराट कोहली 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं। अभी तक एक बार भी चैंपियन नहीं बन सके। अभी हाल ही में कहा था कि जल्द ही हमें भी एक ट्रॉफी की जरूरत है। किंग कोहली भले ही आईपीएल में 8000 रन पूरे किए, लेकिन कसक फिर से रहेगी। विराट 2025 का इंतजार करेंगे और चैंपियन बनने का सपना पूरा करेंगे।

आरआर कप्तान के रूप में सर्वाधिक जीत (आईपीएल)

31 - शेन वार्न

31 - संजू सैमसन

18- राहुल द्रविड़

15 - स्टीवन स्मिथ।

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा हार

10 - आरसीबी (16 मैच)

9 - सीएसके (26 मैच)

9 - डीसी (11 मैच)

7 - एमआई (20 मैच)

7 - एसआरएच (12 मैच)।

एक आईपीएल सीज़न में आरआर के लिए सर्वाधिक रन

863 - जोस बटलर (2022)

625 - यशस्वी जयसवाल (2023)

567 - रियान पराग (2024)

560 - अजिंक्य रहाणे (2012)

548 - जोस बटलर (2018)।

एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन

625 - यशस्वी जयसवाल (आरआर, 2023)

616 - शॉन मार्श (पीबीकेएस, 2008)

567 - रियान पराग (आरआर, 2024)

516 - ईशान किशन (एमआई, 2020)

512 - सूर्यकुमार यादव (एमआई, 2018)।

एक आईपीएल सीज़न में नंबर 4 या उससे नीचे से सर्वाधिक रन

579 - ऋषभ पंत (डीसी, 2018)

567 - रियान पराग (आरआर, 2024)

538 - रोहित शर्मा (एमआई, 2013)

513 - ग्लेन मैक्सवेल (आरसीबी, 2021)

498 - दिनेश कार्तिक (केकेआर, 2018)।

आईपीएल में व्यक्तिगत 50 से अधिक स्कोर के बिना उच्चतम मैच योग

349 - सीएसके बनाम आरसीबी, चेन्नई, 2024

346 - आरआर बनाम आरसीबी, अहमदाबाद, 2024

एलिमिनेटर 343 - जीएल बनाम आरसीबी, राजकोट, 2017

343 - केकेआर बनाम सीएसके, अबू धाबी, 2021

342 - पीबीकेएस बनाम आरआर, मोहाली, 2014।

टॅग्स :आईपीएल 2024विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरराजस्थान रॉयल्ससंजू सैमसन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या