HighlightsRR vs MI, IPL 2025: रेयान रिकल्टन ने 61 जबकि रोहित शर्मा ने 53 रन बनाए। RR vs MI, IPL 2025: 10 के साथ रॉबिन उथप्पा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।RR vs MI, IPL 2025: सूर्यकुमार यादव 11 स्कोर के साथ पहले पायदान पर है।
RR vs MI, IPL 2025: मुंबई इंडियंस बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में कमाल कर दिया। आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा 25 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव 11 स्कोर के साथ पहले पायदान पर है। 10 के साथ रॉबिन उथप्पा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो विकेट पर 217 रन बनाए। मुंबई की ओर से रेयान रिकल्टन ने 61 जबकि रोहित शर्मा ने 53 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने नाबाद 48 जबकि सूर्यकुमार यादव ने भी नाबाद 48 रन का योगदान दिया।
RR vs MI, IPL 2025: आईपीएल की एक पारी में सबसे ज़्यादा 40 से ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़-
4 - CSK बनाम RR, जयपुर, 2011 (शीर्ष 4 बल्लेबाज़)
4 - LSG बनाम PBKS, मोहाली, 2023
4 - SRH बनाम MI, हैदराबाद, 2024
4 - MI बनाम RR, जयपुर, 2025 (शीर्ष 4 बल्लेबाज़)*।
RR vs MI, IPL 2025: आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा 25 या उससे ज्यादा का स्कोर-
11 - सूर्यकुमार यादव (2025)*
10 - रॉबिन उथप्पा (2014)
9 - स्टीवन स्मिथ (2016-17)
9 - विराट कोहली (2024-25)
9 - साई सुदर्शन (2023-24)।
RR vs MI, IPL 2025: जयपुर में आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर-
217/6 - SRH बनाम RR, 2023
217/6 - MI बनाम RR, 2025*
214/2 - RR बनाम SRH, 2023
212/2 - RR बनाम GT, 2025
209/4 - GT बनाम RR, 2025।