Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings, Final IPL: 2008 में आईपीएल विजेता को 4.80 करोड़ और 2025 में आईपीएल चैंपियन को 20 करोड़ रुपये, देखिए प्राइज मनी सूची

Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings, Final IPL 2025:

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2025 14:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देRoyal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings, Final IPL 2025: Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings, Final IPL 2025:Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings, Final IPL 2025:

Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings, Final IPL 2025: नयी आईपीएल चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ट्रॉफी के साथ इनाम के तौर पर 20 करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता पंजाब किंग्स की झोली में 12 करोड़ 50 लाख रुपये आये। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर पहली बार आईपीएल खिताब जीता। तीसरे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस को सात करोड़ रुपये और चौथे स्थान पर रही गुजरात टाइटंस को साढ़े छह करोड़ रुपये मिले। आईपीएल के पहले सत्र 2008 में विजेता टीम को चार करोड़ 80 लाख और उपविजेता को दो करोड़ 40 लाख मिले थे।

दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ को अरुण जेटली स्टेडियम के लिये सर्वश्रेष्ठ पिच और मैदान का पुरस्कार मिला। इनाम के तौर पर उसे 50 लाख रुपये दिये गए। इस स्टेडियम में इस सत्र में सात मैच हुए। डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा,‘पुरस्कार हमारे क्यूरेटरों, स्टाफ और प्रबंधन के अथक परिश्रम की वजह से मिला है। हम आगे भी क्रिकेट के बुनियादी ढांचे का उच्चतम स्तर बनाये रखने के लिये काम करते रहेंगे।’

Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings, Final IPL 2025: पुरस्कार की सूची इस प्रकार-(रुपये में)

विजेता आरसीबी : 20 करोड़

उपविजेता पंजाब किंग्स : 12 करोड़ 50 लाख

तीसरे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस : सात करोड़

चौथा स्थान गुजरात टाइटंस : साढे छह करोड़

आरेंज कैप विजेता(साइ सुदर्शन) : 10 लाख

परपल कैप विजेता (प्रसिद्ध कृष्णा) : 10 लाख

उदीयमान खिलाड़ी (साइ सुदर्शन) : 10 लाख रूपये

सबसे बेशकीमती खिलाड़ी (सूर्यकुमार यादव) : 15 लाख

सुपर स्ट्राइकर (वैभव सूर्यवंशी): 10 लाख और एक टाटा कर्व कार

फैंटेसी किंग (साइ सुदर्शन) : 10 लाख

सर्वश्रेष्ठ कैच (कामिंडु मेंडिस): 10 लाख

सर्वाधिक डॉट गेंद (मोहम्मद सिराज) : 10 लाख

सुपर सिक्सेस (निकोलस पूरन) : 10 लाख

सबसे ज्यादा चौके (साइ सुदर्शन) : 10 लाख

फेयरप्ले पुरस्कार (चेन्नई सुपर किंग्स) : 10 लाख

पिच और मैदान (डीडीसीए) : 50 लाख

Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings, Final IPL 2025: आरसीबी और पंजाब के फाइनल में पुरस्कार विजेता- (रुपये में)

प्लेयर आफ द मैच : कृणाल पंड्या, पांच लाख

सुपर स्ट्राइकर : जितेश शर्मा, एक लाख

सर्वाधिक डॉट गेंद : कृणाल पंड्या, एक लाख

सर्वाधिक चौके : प्रियांश आर्य, एक लाख

फैंटेसी किंग : शशांक सिंह, एक लाख

सर्वाधिक छक्के : शशांक सिंह, एक लाख।

टॅग्स :आईपीएल 2025IPLरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरपंजाब किंग्सविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या