Royal Challengers Bengaluru IPL 2025: अलग रूप रंग में विराट कोहली की आरसीबी?, 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को हराया और 10 साल बाद वानखेड़े में एमआई को मात

Royal Challengers Bengaluru IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मैच में 12 रन से जीत दर्ज करते हुए वानखेड़े स्टेडियम में छह मैचों से चले आ रहे अपने हार के सिलसिले को खत्म किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 8, 2025 12:55 IST2025-04-08T12:51:45+5:302025-04-08T12:55:01+5:30

Royal Challengers Bengaluru IPL 2025 live Virat Kohli RCB different form Defeated Chennai Super Kings after 17 years defeated MI Wankhede after 10 years | Royal Challengers Bengaluru IPL 2025: अलग रूप रंग में विराट कोहली की आरसीबी?, 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को हराया और 10 साल बाद वानखेड़े में एमआई को मात

photo-ipl

Highlightsकप्तान रजत पाटीदार की टीम विराट के साथ शानदार काम कर रही है।4 मैच में 3 जीत और एक हार के साथ 6 अंक लेकर तीसरे पायदान पर है।आरसीबी ने चेन्नई के चेपॉक में 17 साल में अपनी पहली जीत हासिल की थी।

Royal Challengers Bengaluru IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में किंग विराट कोहली की टीम आरसीबी अलग रूप रंग में दिख रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 साल के अंतराल के बाद वानखेड़े पर कब्ज़ा किया है। आरसीबी ने चेन्नई के चेपॉक में 17 साल में अपनी पहली जीत हासिल की थी और वानखेड़े स्टेडियम में छह मैचों की हार का सिलसिला खत्म किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 4 मैच में 3 जीत और एक हार के साथ 6 अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। कप्तान रजत पाटीदार की टीम विराट के साथ शानदार काम कर रही है।

  

Royal Challengers Bengaluru IPL 2025: आईपीएल 2025 अंक तालिका टीमें-

1. दिल्ली कैपिटल्सः 06

2. गुजरात टाइटन्सः 06

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः 06

4. पंजाब किंग्सः 04

5. कोलकाता नाइट राइडर्सः 04

6. लखनऊ सुपर जायंट्सः 04

7. राजस्थान रॉयल्सः 04

8. मुंबई इंडियंसः 02

9. चेन्नई सुपर किंग्सः 02

10. सनराइजर्स हैदराबादः 02

आरसीबी ने विराट कोहली (67) और कप्तान रजत पाटीदार (64) के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत पांच विकेट पर 221 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 209 रन पर रोककर इस टीम के खिलाफ 2015 के बाद पहली बार जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव (28) के आउट होने के बाद 116 रन पर चार विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी।

लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा (चार चौके और चार छक्के की मदद से 29 गेंदों पर 56 रन) आरसीबी के गेंदबाजों को परेशान  किया। हार्दिक ने 15 गेंद की पारी में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 42 रन बनाये। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने चार जबकि यश दयाल, जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा (नौ गेंद में 17 रन) ने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ छक्का जड़कर आक्रामक तेवर दिखाये। उन्होंने यश दयाल के खिलाफ लगातार दो चौके जड़े लेकिन अगली गेंद को विकेटों पर खेलकर बोल्ड हो गये। रोहित के आउट होने के बाद रयान रिकलटन (10 गें में 17 रन) ने भुवनेश्वर के खिलाफ लगातार दो चौके लगाये।

लेकिन वह जोश हेजलवुड की गेंद पर चौथे ओवर में पगबाधा हो गये। सूर्यकुमार ने भुवनेश्वर के खिलाफ चौके तो वही विल जैक्स ने छक्के के साथ खाता हाथ खोले। पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 54 रन था। दोनों बल्लेबाजों ने आठवें ओवर में क्रुणाल पंड्या के खिलाफ तीन चौके के साथ रन गति को तेज किया।

इस खब्बू स्पिनर ने हालांकि अपने अगले ओवर में जैक्स की 18 गेंद में 22 रन की पारी को कोहली के हाथों कैच कर किया। इसके बाद यश दयाल की गेंद पर सूर्यकुमार लिविंगस्टोन के हाथों लपके गये। कप्तान हार्दिक के क्रीज पर आते ही मैच का रुख मुंबई की ओर मुड़ने लगा। एक छोर से तिलक ने सुयश के खिलाफ छक्का और दो चौके जड़े।

हार्दिक ने हेजलवुड के खिलाफ 14वें ओवर में दो चौके और दो छक्के के साथ 22 रन बटोरने के बाद अपने बड़े भाई क्रुणाल के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाकर ओवर से 19 रन बटोरे जिससे मुंबई को आखिरी पांच ओवर में 65 रन की जरूरत थी। तिलक ने भुवनेश्वर के खिलाफ छक्का और चौका लगाने के बाद यश दयाल के खिलाफ छक्का जड़ आरसीबी के गेंदबाजों पर दबाव बनाये रखा।

कोहली को वानखेड़े स्टेडियम में बल्ले से काफी सफलता मिली है। उन्होंने कुछ शानदार शॉट लगाये। उन्होंने तीसरे ओवर में बोल्ट की गेंद पर कवर क्षेत्र में बेहतरीन ड्राइव लगाया। उन्होंने आसानी से गैप ढूंढते हुए रन बनाये। कोहली ने इस दौरान 400 से अधिक टी20 मैच में 13,000 रन पूरे किये।

Open in app