रोहित शर्मा ने अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम पर किया 'अनफॉलो', ऐक्ट्रेस ने मैसेज शेयर कर दिया जवाब!

Rohit Sharma unfollows Anushka Sharma: टीम इंडिया में दरार की खबरों के बीच रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का को किया अनफॉलो

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 27, 2019 09:32 IST

Open in App

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद से ही टीम के दो स्टार खिलाड़ियों, कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच मतभेदों की खबरें सामने आ रही हैं। 

अब आई एक नई मीडिया रिपोर्ट ने इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच मतभेद की अटकलों को और मजबूती दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अनफॉलो कर दिया है। 

इससे पहले रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर विराट को भी अनफॉलो किया था। 

अनुष्का ने मैसेज से दिया रोहित को जवाब!

रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित द्वारा अनफॉलो किए जाने के बाद अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज शेयर किया है, जिसे रोहित पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है।

अनुष्का से इस संदेश में लिखा है, 'एक बुद्धिमान व्यक्ति ने एक बार कुछ नहीं कहा। केवल सच्चाई ही झूठे दिखावे में पड़े बिना खामोशी से रह सकती है।'

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गूढ़ संदेश

हालांकि विराट कोहली सोशल मीडिया में अब भी रोहित को फॉलो करते हैं, लेकिन वह उनकी पत्नी रितिका साजदेह को फॉलो नहीं करते हैं। 

वहीं अनुष्का शर्मा रोहित और रितिका दोनों को ही फॉलो नहीं करती हैं। वहीं रितिका भी विराट और अनुष्का दोनों को ही फॉलो नहीं करती हैं।

सीओए ने रोहित-कोहली के बीच मनमुटाव की खबरों को नकारा

शुक्रवार को प्रशासकों की समिति (सीओए) ने विराट और रोहित के बीच अनबन की खबरों से इनकार किया और सीओए प्रमुख विनोद राय ने मीडिया से कहा, 'ये सारी कहानियां आप लोगों द्वारा गढ़ी गई हैं।' 

इससे पहले बीसीसीआई ने 'अलग कप्तानी' के मुद्दे पर विचार करने से इनकार किया था, जिसके तहत टी20 और वनडे की कमान रोहित को मिलती। 

बीसीसीआई ने हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया है कि एक सीनियर खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप के दौरान 'फैमिली क्लॉज' का उल्लंघन करते हुए कोच और कप्तान को नाराज किया था। इस क्लॉज के तहत खिलाड़ियों के परिवारों को वर्ल्ड कप के दौरान एक निश्चित अवधि तक ही परिवारों को अपने साथ रखने की इजाजत होती है। 

रोहित और कोहली के बीच मतभेदों की खबरें वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद से ही सामने आने लगी थीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय टीम दो धड़ों में बंट चुकी थी। 

कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इन दोनों के बीच जारी शीत युद्ध की वजह से ही कुछ साल पहले रोहित शर्मा और शिखर धवन ने विराट से जुड़ी मैनेजमेंट कंपनी से नाता तोड़ लिया था।

टॅग्स :रोहित शर्माअनुष्का शर्माविराट कोहलीभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या