आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात देकर रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 18.4 ओवरों 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया।इस मैच में रोहित ने बल्ले से धमाकेदार पारी खेली। रोहित ने महज 51 गेंदों में 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल मुंबई की जीत सुनिश्चित कर दी। ऐसा करने के साथ ही रोहित ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया जो आज तक कोई भी नहीं कर सका था। रोहित बतौर कप्तान दो बार आईपीएल के फाइनल में अर्धशतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।रोहित ने इससे पहले साल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में भी 26 गेंदों में 50 रन की पारी खेली थी। इतना ही नहीं रोहित शर्मा बतौर कप्तान आईपीएल फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रेयर अय्यर (67) और एमएस धोनी (63*) को पीछे छोड़ा है।
IPL इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, ताबड़तोड़ पारी खेल तोड़ा दिल्ली का दिल, बनाए कई रिकॉर्ड
इस सीजन बल्ले से शुरुआती मुकाबलों में खामोश रहे रोहित शर्मा ने फाइनल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने डि कॉक के साथ पावरप्ले में तेज गति के रन बनाने के साथ ही दिल्ली के हाथों से मैच खींच लिया था।
By अमित कुमार | Updated: November 11, 2020 12:10 IST
IPL इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, ताबड़तोड़ पारी खेल तोड़ा दिल्ली का दिल, बनाए कई रिकॉर्ड
ठळक मुद्देरोहित ने महज 51 गेंदों में 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल मुंबई की जीत सुनिश्चित कर दी। रोहित ने इससे पहले साल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में भी 26 गेंदों में 50 रन की पारी खेली थी। रोहित लगातार दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं।