रोहित शर्मा या हार्दिक पांड्या? जय शाह ने भारत के वनडे कप्तान को लेकर चल रही अटकलों पर लगाया विराम

जय शाह ने वीडियो संदेश के ज़रिए वेस्टइंडीज़ में टी20 विश्व कप खिताब जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी और रोहित शर्मा की कप्तानी में अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का भरोसा भी जताया।

By रुस्तम राणा | Updated: July 7, 2024 14:32 IST2024-07-07T14:32:35+5:302024-07-07T14:32:35+5:30

Rohit Sharma Or Hardik Pandya? BCCI Secretary Jay Shah Ends Debate Around India's ODI Captain | रोहित शर्मा या हार्दिक पांड्या? जय शाह ने भारत के वनडे कप्तान को लेकर चल रही अटकलों पर लगाया विराम

रोहित शर्मा या हार्दिक पांड्या? जय शाह ने भारत के वनडे कप्तान को लेकर चल रही अटकलों पर लगाया विराम

googleNewsNext
Highlightsशाह ने एक वीडियो संदेश में कहा, इस ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाईबीसीसीआई सचिव ने कहा, मैं इस जीत को कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को समर्पित करना चाहता हूंउन्होंने रोहित शर्मा के नेतृत्व में 2025 में अपना पहला डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का भरोसा जताया

नई दिल्ली: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रविवार को एक वीडियो संदेश के ज़रिए वेस्टइंडीज़ में टी20 विश्व कप खिताब जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी और रोहित शर्मा की कप्तानी में अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का भरोसा भी जताया। जय शाह के इस वीडियो संदेश से एक बात तो साफ हो गई कि निकट भविष्य में भी रोहित शर्मा भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे। 

वीडियो संदेश के जरिए शाह ने मेन इन ब्लू के हार्दिक बधाई दी और जीत को निवर्तमान कोच राहुल द्रविड़ और रोहित, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की सीनियर तिकड़ी को समर्पित किया, जिन्होंने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ खिताबी जीत के बाद टी20I से संन्यास की घोषणा की थी।

शाह ने एक वीडियो संदेश में कहा, "इस ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। मैं इस जीत को कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को समर्पित करना चाहता हूं। पिछले एक साल में यह हमारा तीसरा फाइनल था।" शाह ने आगे कहा, "हम जून 2023 में WTC फाइनल में थे, लेकिन हार गए। नवंबर 2023 में लगातार दस जीत के साथ हमने बहुत से दिल जीते, लेकिन वनडे विश्व कप नहीं जीत सके। मैंने राजकोट में कहा था कि हम जून 2024 में कप जीतेंगे, हम दिल जीतेंगे, विश्व कप जीतेंगे और भारत का झंडा ऊंचा करेंगे, और हमारे कप्तान ने बिल्कुल वैसा ही किया।"

बीसीसीआई सचिव ने फाइनल मुकाबले के अंतिम पांच ओवरों के महत्व को रेखांकित किया, जिसमें जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जबकि सूर्यकुमार यादव के बाउंड्री रोप पर कैच ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, "फाइनल के अंतिम पांच ओवरों ने इस जीत में अहम योगदान दिया। इस योगदान के लिए मैं सूर्यकुमार यादव, (जसप्रीत) बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या को अपना हार्दिक धन्यवाद देना चाहता हूं।" 

अंत में उन्होंने रोहित के नेतृत्व में 2025 में अपना पहला डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का भरोसा जताया। शाह ने कहा, "इस जीत के बाद अगला चरण 2025 डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी है। मुझे पूरा विश्वास है कि रोहित शर्मा के नेतृत्व में हम दोनों टूर्नामेंट जीतेंगे। एक बार फिर, आप सभी का धन्यवाद। जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम।" 

भारतीय टीम गुरुवार को वापस लौटी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में अपने आवास पर उसका स्वागत किया। इसके बाद वे नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय परेड के लिए मुंबई रवाना हुए। टीम को वानखेड़े स्टेडियम में बीसीसीआई की ओर से 125 करोड़ की पुरस्कार राशि मिली, क्योंकि टीम ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप को घरेलू धरती पर वापस लाया। इसके साथ ही देश के लिए 11 साल का आईसीसी खिताब का सूखा भी खत्म हो गया।

Open in app