Highlightsक्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।कटक मैच से पहले वह क्रिस गेल के साथ 331 छक्कों की बराबरी पर थे।शाहिद अफरीदी वर्तमान में एकदिवसीय क्रिकेट में शीर्ष खिलाड़ी हैं।
Rohit Sharma IND vs ENG: कप्तान रोहित शर्मा लय में हो तो कुछ भी संभव है। कटक में इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बल्ला बोला और छक्कों की ढेर लगा दी। रोहित ने 90 गेंद पर 119 रन बनाए जिसमें 12 चौके और सात छक्के शामिल हैं। रोहित का यह वनडे क्रिकेट में अक्टूबर 2023 के बाद पहला शतक था। इस दौरान 13 मैच खेले जिसमें पांच अर्धशतक लगाए। अगर सभी प्रारूप की बात करें तो यह मार्च 2024 के बाद उनका पहला सैकड़ा है। शर्मा कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
Rohit Sharma IND vs ENG: पुरुषों के वनडे में सबसे ज्यादा छक्के-
1. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)-369 पारीः 351
2. रोहित शर्मा (भारत)- 259 पारीः 332
3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)-294 पारीः 331
4. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)- 433 पारीः 270
5. एमएस धोनी (भारत)- 297 पारीः 229।
मैच से पहले वह क्रिस गेल के साथ 331 छक्कों की बराबरी पर थे और जब उन्होंने भारत के लक्ष्य का पीछा करने के दूसरे ओवर में गस एटकिंसन को मिडविकेट पर छक्का जड़ा तो उन्होंने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया। शाहिद अफरीदी वर्तमान में एकदिवसीय क्रिकेट में शीर्ष खिलाड़ी हैं। जिन्होंने प्रारूप में 398 पारियों में 351 छक्के लगाए हैं।
हालाँकि, रोहित के पास सभी प्रारूपों में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने टी20ई, वनडे और टेस्ट मैचों में 624 छक्के लगाए हैं। रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय में छक्के लगाने के मामले में भी सबसे आगे हैं। उनके नाम 151 पारियों में 205 छक्के हैं। कप्तान रोहित शर्मा (119 रन) ने विस्फोटकीय शतक खेली और शुभमन गिल (60 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की।
पिछले लंबे समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे रोहित ने बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर 26वें ओवर में आदिल राशिद की गेंद पर लांग ऑफ में खूबसूरत छक्का जड़कर वनडे में अपना 32वां सैकड़ा पूरा कर सुकून की सांस ली, जो उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। इसके लिए उन्होंने 76 गेंद खेली जिसमें सात छक्के और नौ चौके जड़े थे।
बाराबती स्टेडियम में यह 2011 के बाद से सबसे कम स्कोर है, क्योंकि तब से यहां औसत स्कोर 350 से अधिक का रहा है। जडेजा ने वनडे में पांचवीं बार रूट को चलता किया। तीसरा और अंतिम वनडे 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा। रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आत्मविश्वास हासिल करने में सफल रहे।