Rohit Sharma IPL 2025: विराट कोहली और एमएस धोनी से आगे निकले हिटमैन?, आईपीएल में सबसे ज़्यादा PoTM अवॉर्ड, देखिए टॉप-6 खिलाड़ी की सूची

Rohit Sharma IPL 2025: रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के धमाकेदार अर्धशतक से मुंबई इंडियंस नौ विकेट से जीत दर्ज की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 21, 2025 09:33 IST

Open in App
ठळक मुद्दे चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। छह चौके और पांच छक्के जमाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 15.4 ओवर में एक विकेट पर 177 रन बनाकर हासिल कर लिया।

Rohit Sharma IPL 2025: बड़े खिलाड़ी सही समय पर बल्ले से हमला करते हैं। रोहित शर्मा उर्फ हिटमैन कई समय से फॉर्म में नहीं थे। फैंस प्रदर्शन को लेकर निराश थे। रोहित शर्मा ने रविवार को मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल 2025 सीजन का अपना पहला पचास से अधिक का स्कोर दर्ज किया। रोहित इम्पैक्ट सब के तौर पर पारी की शुरुआत करने आए और धोनी की टीम सीएसके के खिलाफ कमाल की पारी खेली। वानखेड़े स्टेडियम में 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका 44वां आईपीएल अर्धशतक है। उन्होंने 45 गेंदों पर 76 रन बनाकर नाबाद रहे और मुंबई ने 16 ओवर में 177 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। आज से पहले रोहित ने इस सीजन की पहली छह पारियों में सिर्फ 82 रन बनाए थे।

Rohit Sharma IPL 2025: आईपीएल में सबसे ज़्यादा PoTM अवॉर्ड

25 - एबी डिविलियर्स

22 - क्रिस गेल

20 - रोहित शर्मा*

19 - विराट कोहली

18 - डेविड वॉर्नर

18 - एमएस धोनी।

टॅग्स :आईपीएल 2025IPLमुंबई इंडियंसरोहित शर्माएमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्सChennai Super Kings

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या