IND vs SL: विश्व कप में भारत और श्रीलंका के बीच 33वां मैच 2 नवंबर को खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे।
रोहित विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और फैंस भी उनसे यही उम्मीद लगाकर वानखेड़े स्टेडियम में आए थे।
रोहित भी अपने होम ग्राउंड पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे। लेकिन, मैच के पहले ओवर में ही वह एक चौक्का लगाकर दूसरी गेंद पर पर बोल्ड हो गए। श्रीलंका के लिए इस विश्व कप में घातक गेंदबाजी कर रहे दिलशान मदुशंका ने रोहित का विकेट अपने नाम किया।
विश्व कप में 400 रन वाले पहले भारतीय
होम ग्राउंड पर फेल हुए रोहित ने विश्व कप में अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। वह पहले भारतीय हैं जिन्होंने इस विश्व कप में 400 रन बनाए। रोहित ने इस विश्व कप में सात मैच खेले हैं और 57.43 की एवरेज के साथ कुल 402 रन बनाए। रोहित ने 119.64 की स्ट्राइक रेट के साछ 44 चौक्के और 20 छक्के लगाए। रोहित ने इस विश्व कप में एक शतक भी लगाया है। शर्मा के नाम इस विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है।
वानखेड़े में नहीं चलता हिटमैन का बल्ला, आंकड़े देखिए
साल 2015 में रोहित ने इस मैदान में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। इस मैच में सिर्फ वह 16 रन बना पाए। दूसरा मैच साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला। इस मैच में रोहित 20 रन का स्कोर बना पाए। तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2020 में खेला। यहां वह महज 10 रन बना पाए। चार पारियों में रोहित के नाम इस मैदान में 50 रन है।