Ind vs SA: रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप, दक्षिण अफ्रीका में अब तक नहीं लगा सके एक भी अर्धशतक

रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अब तक एक बार भी 50 का आंकड़ा तक नहीं छू पाए हैं।

By सुमित राय | Updated: February 7, 2018 17:33 IST

Open in App

साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। रोहित के आउट होने के बाद एक बार फिर उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अब तक दो टेस्ट की चार पारियों और तीन वनडे मैचों में एक बार भी 50 का आंकड़ा तक नहीं छू पाए हैं।

वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा तीन दोहरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा डरबन में खेले गए पहले वनडे में 30 गेंदों में 20 रन ही बना सके, वहीं सेंचुरियन वनडे में भी रोहित फिर फ्लॉप रहे और 17 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। रोहित की पारियों पर नजर डालें तो वह कुछ इस तरह है- 0, 15, 20, 47, 10, 10 और 11 रहा है।

ऐसा नहीं है कि रोहित शर्मा सिर्फ इस दौरे पर फ्लॉप हुए हैं। इससे पहले दौरे पर भी रोहित फ्लॉप रहे थे। साउथ अफ्रीका के पिछले दौरे पर रोहित ने दो मैचों में 11.25 की औसत से सिर्फ 45 रन बनाए थे।

शिखर ने तीसरे वनडे से पहले कहा, 'मुझे लगता है कि रोहित अच्छा खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। दुभार्ग्यवश वो आउट हो गए थे। लेकिन उनकी बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।' लेकिन इसके बाद भी रोहित का फ्लॉप शो जारी रहा।

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकारोहित शर्माभारत का दक्षिण अफ्रीका दौराशिखर धवन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या