रोहित शर्मा ने शेयर किया वीडियो, बताया लॉकडाउन के बीच कैसे रहें फिट

इस वक्त कोरोनावायरस के कारण सभी खेल गतिविधियां बंद पड़ी हैं। आईपीएल की शुरुआत भी इसी कारण टाल दी गई है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: April 10, 2020 21:34 IST

Open in App

आईपीएल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च से मुंबई में शुरू होना था लेकिन विश्व भर में 95 हजार से अधिक लोगों की जान ले चुकी कोरोना महामारी के कारण यह टी20 टूर्नामेंट फिलहाल टाल दिया गया है।

फिलहाल सभी क्रिकेटर्स लॉकडाउन और संक्रमण से बचाव के चलते अपने ही घरों में हैं। ऐसे में फिटनेस सभी के लिए बड़ा मुद्दा बन चुका है।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज औऱ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिट रहने की अहमियत पर जोर दे रहे हैं।

इस वीडियो के साथ रोहित शर्मा ने लिखा, "घर में बंद रहना कोई बहाना नहीं है। घर में रहिए, फिट रहिए और सुरक्षित रहिए।"

कोरोना वायरस से देशभर में अब तक 200 से ज्यादा मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 210 नए मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,574 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 210 नये मामलों में 132 संक्रमित अकेले मुंबई के हैं। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मुंबई के अलावा पुणे में 38, मीरा भयंदर में 17, नागपुर में छह, कल्याण-डोम्बिवली,ठाणे और बुलढाणा में दो-दो, पिम्परी चिंचवड़ और अकोला में तीन-तीन, नासिक, नवी मुंबई, रत्नागिरी और वसई-विरार में एक-एक नया मामला सामने आया है। विभाग ने बताया कि मुंबई में भर्ती एक मरीज राज्य से बाहर का है।

टॅग्स :कोरोना वायरसरोहित शर्माकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियाभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या