दिल्ली कैपिटल्स छोड़ेंगे ऋषभ पंत! सीएसके में शामिल हो सकते हैं, केएल राहुल भी तोड़ेंगे लखनऊ से नाता, रिपोर्ट में किया गया दावा

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पंत मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी छोड़ सकते हैं।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 20, 2024 14:09 IST2024-07-20T14:07:55+5:302024-07-20T14:09:30+5:30

Rishabh Pant will leave Delhi Capitals Can join CSK KL Rahul will also break ties with Lucknow Super Giants | दिल्ली कैपिटल्स छोड़ेंगे ऋषभ पंत! सीएसके में शामिल हो सकते हैं, केएल राहुल भी तोड़ेंगे लखनऊ से नाता, रिपोर्ट में किया गया दावा

दिल्ली कैपिटल्स छोड़ेंगे ऋषभ पंत!

Highlightsऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैंपंत मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी छोड़ सकते हैंवह चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं

Rishabh Pant: IPL में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं। आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पंत मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी छोड़ सकते हैं। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली स्थित फ्रेंचाइजी आईपीएल 2024 में टीम का नेतृत्व करने वाले पंत से खुश नहीं है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स ने कई बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी स्टार क्रिकेटर को बनाए रखने के फैसले के बारे में सोच रही है।

जानकारी के अनुसार, फ्रेंचाइजी विकेटकीपर-बल्लेबाज की ट्रेडिंग पर भी विचार कर सकती है। हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान और डीसी के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली पंत को कप्तान बनाए रखने के पक्ष में हैं। अगर दिल्ली पंत को रिलीज करने का फैसला करती है तो वह चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं। सीएसके के एक अधिकारी ने संकेत दिया है कि अगर एमएस धोनी अपने आईपीएल करियर को अलविदा कहने का फैसला करते हैं तो फ्रेंचाइजी उनके प्रतिस्थापन के रूप में एक शीर्ष भारतीय विकेटकीपर को साइन करने पर विचार कर रही है।

43 वर्षीय धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे सीनीयर खिलाड़ी हैं। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि वह IPL-2025 में खिलाड़ी के रूप में नहीं खेलेंगे। यह भी खबर आई है कि केएल राहुल लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ अपना तीन साल का रिश्ता खत्म कर सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच हारने के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका के साथ राहुल की बहस हुई थी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई थी। 

राहुल आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले 17 करोड़ रुपये में एलएसजी में शामिल हुए थे।  कर्नाटक के खिलाड़ी केएल राहुल एक बार फिर बेंगलुरु स्थित फ्रेंचाइजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल हो सकते हैं।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने मुख्य कोच के रूप में रिकी पोंटिंग से नाता तोड़ लिया। फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले इस खाली जगह को भरने के लिए नए उम्मीदवार की तलाश में है। पोंटिंग पिछले 7 वर्षों से डीसी के कोच थे। टीम के निदेशक सौरव गांगुली अपनी भूमिका में बने रहेंगे। गांगुली जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, जबकि सहायक कोच प्रवीण आमरे बने रहेंगे।

Open in app