Lucknow Super Giants in IPL 2025: ऋषभ पंत या कोई और?, लखनऊ सुपरजायंट्स कप्तान की घोषणा आज, जानें रेस में कौन-कौन शामिल

Lucknow Super Giants in IPL 2025: डेविड मिलर, मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम के अलावा भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप और आवेश खान के लिए सफल बोली लगायी थी।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2025 07:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देLucknow Super Giants in IPL 2025: एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा था।Lucknow Super Giants in IPL 2025: पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर चुके हैं। Lucknow Super Giants in IPL 2025:  रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बडोनी और मोहसिन खान को रिटेन किया था।

Lucknow Super Giants in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में रिकॉर्ड रकम के साथ ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने वाली फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) सोमवार को भारत के इस स्टार विकेटकीपर को अपना अगला कप्तान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने बिना कुछ खुलासा किये मीडिया को ‘विशेष’ बातचीत के लिए बुलाया है। इस दौरान टीम की नयी जर्सी का अनावरण भी होने की संभावना है। एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा था।

पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर चुके हैं। इससे पहले भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 2022 में अस्तित्व में आयी इस फ्रेंचाइजी का तीन सत्र तक नेतृत्व किया था। फ्रेंचाइजी ने हालांकि उन्हें रिटेन नहीं किया। लखनऊ की यह टीम 2024 सत्र में सातवें स्थान पर रही थी। टीम ने निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बडोनी और मोहसिन खान को रिटेन किया था।

जबकि नीलामी में डेविड मिलर, मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम के अलावा भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप और आवेश खान के लिए सफल बोली लगायी थी। नीलामी के बाद पूरन, मार्श, मार्कराम और मिलर को भी कप्तानी का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था लेकिन समझा जाता है कि टीम किसी भारतीय को यह जिम्मेदारी देना चाहती है।

टॅग्स :लखनऊ सुपरजायंट्सऋषभ पंतआईपीएल 2025IPL

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या