Rishabh Pant IPL 2024: जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पर गाज, धीमी ओवर को लेकर 12 लाख रुपए का जुर्माना

Rishabh Pant IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2024 11:18 IST

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल आचार संहिता के तहत टीम का यह धीमी ओवर गति से जुड़ा सत्र का पहला अपराध है।पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।दिल्ली ने यह मैच जीत कर सत्र में अपना खाता भी खोला।

Rishabh Pant IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली ने रविवार को खेले गए इस मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई को 20 रन से हराया था। आईपीएल ने बयान में कहा,‘‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

बयान के अनुसार,‘‘आईपीएल आचार संहिता के तहत टीम का यह धीमी ओवर गति से जुड़ा सत्र का पहला अपराध है इसलिए पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।’’ दिल्ली ने यह मैच जीत कर इस सत्र में अपना खाता भी खोला।

टॅग्स :आईपीएल 2024IPLऋषभ पंतदिल्ली कैपिटल्सचेन्नई सुपर किंग्सबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या