Rishabh Pant IPL 2024: "आपको बहुत मिस किया", 14 माह के बाद वापसी, दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया वीडियो, फैंस से भावुक अपील, देखें वीडियो

Rishabh Pant IPL 2024: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को पंत को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया था।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2024 14:14 IST

Open in App
ठळक मुद्दे2023 आईपीएल भी नहीं खेल सके थे। दिल्ली कैपिटल्स ने वीडियो शेयर किया है और फैंस से भावुक अपील की है। दिसंबर 2022 में अपने घर रुड़की जाते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।

Rishabh Pant IPL 2024: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। टीम के धाकड़ विकेटकीपर 14 माह के बाद वापसी कर रहा है। बीसीसीआई द्वारा आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) संस्करण में खेलने के लिए फिट घोषित किए जाने के बाद से ऋषभ पंत पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे और विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में भी खेलेंगे। दिसंबर 2022 में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। 2023 आईपीएल भी नहीं खेल सके थे। दिल्ली कैपिटल्स ने वीडियो शेयर किया है और फैंस से भावुक अपील की है। 

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान पंत का अनोखे तरीके से स्वागत किया है और एक बच्चे के माध्यम से उन्हें एक विशेष जर्सी भेजी है। कैप्शन में लिखा है कि "आपको बहुत मिस किया।" इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रशंसक युवा खिलाड़ी की वापसी को देखकर उत्साहित हैं।

आईपीएल में वापसी पर पंत ने कहा, ऐसा लग रहा है जैसे फिर से पदार्पण करने जा रहा हूं

सड़क दुर्घटना में बुरी तरह चोटिल होने के 14 महीने बाद क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार ऋषभ पंत किसी पदार्पण करने वाले खिलाड़ी की तरह ही नर्वस महसूस कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को पंत को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया था। यह विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करेगा जिसका पहला मैच 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के साथ होगा। पंत दिसंबर 2022 में अपने घर रुड़की जाते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।

इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने इसके बाद अस्पताल और बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लंबा समय बिताया। पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की विज्ञप्ति ने कहा,‘‘मैं उत्साहित हूं लेकिन साथ ही नर्वस भी हूं। ऐसा लग रहा है जैसे मैं फिर से पदार्पण करने जा रहा हूं।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं जिस दौर से गुजरा हूं उसे देखते हुए फिर से क्रिकेट खेलने में सक्षम होना किसी चमत्कार से काम नहीं है।

मैं अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों तथा विशेष रूप से बीसीसीआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूं। उनका प्यार और समर्थन मुझे मजबूती प्रदान करता रहा है।’’ दिल्ली कैपिटल्स के सत्र पूर्व अभ्यास शिविर से जुड़ने के बारे में पंत ने कहा,‘‘मैं दिल्ली कैपिटल्स और आईपीएल में वापसी करने को लेकर उत्साहित हूं। यह ऐसा टूर्नामेंट है जिसे खेलने का मैं पूरा लुत्फ को उठाता हूं।

हमारी टीम के मालिकों और सहयोगी स्टाफ ने शुरू से मेरा पूरा समर्थन किया जिसके लिए मैं उनका तहेदिल से आभारी हूं।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं दिल्ली कैपिटल्स के अपने परिवार और फिर से प्रशंसकों के सामने खेलने को लेकर बेताब हूं।’’ बीसीसीआई ने पंत को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर फिट घोषित किया है और पूरी संभावना है कि वह यह दोनों भूमिका निभाएंगे। पंत ने भारत की तरफ से अभी तक 33 टेस्ट, 30 वनडे और 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 

टॅग्स :आईपीएल 2024IPLऋषभ पंतदिल्ली कैपिटल्सबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या