आईसीसी विश्व कप छोड़ घर लौटे रिंकू सिंह, परिवार में हेल्थ समस्या?

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गेंदों को सिर्फ हाथ से ही नहीं पढ़ रहे हैं बल्कि कोच ने भी उनसे निपटने के तरीके ढूंढ लिए हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2026 21:59 IST2026-02-24T21:43:59+5:302026-02-24T21:59:52+5:30

Rinku singh returns home due Father Suffering Liver Cancer emergency playing against Zimbabwe doubtful | आईसीसी विश्व कप छोड़ घर लौटे रिंकू सिंह, परिवार में हेल्थ समस्या?

file photo

googleNewsNext
Highlightsदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में वाशिंगटन सुंदर को अक्षर पर तरजीह दी गई थी।टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट मंगलवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में खेलता है तो उन टिकट धारकों का पूरा पैसा लौटा दिया जाएगा।

चेन्नई: मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह मंगलवार को परिवार में आपात स्थिति के कारण घर लौट आए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने जानकारी दी। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अपने पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप शिविर से घर लौट आए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रिंकू के पिता चौथे चरण के लिवर कैंसर से पीड़ित हैं और फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। इस नाजुक समय में परिवार के साथ रहने के लिए रिंकू ने टीम का माहौल छोड़ दिया है। रिंकू टूर्नामेंट के लिए भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं, लेकिन स्पष्ट नहीं है कि वह टीम में वापसी करेंगे या नहीं। 

हाल के वर्षों में बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू भारत की श्वेत-गेंद क्रिकेट टीम के अहम सदस्य बन गए हैं, खासकर दबाव वाली परिस्थितियों में उनकी फिनिशिंग क्षमता के लिए उन्हें काफी सराहा जाता है। उनकी लंबी अनुपस्थिति टूर्नामेंट के अंतिम चरणों में भारतीय टीम के संयोजन को प्रभावित कर सकती है। अभ्यास के दौरान हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन आदि कई खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन रिंकू मैदान पर नहीं दिखे।

क्या कोई रहस्यमयी स्पिनर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक क्रिकेट खेलने के बावजूद अपनी गेंदबाजी का रहस्य बरकरार रख सकता है? यह बहस का मुद्दा है लेकिन यह साफ है कि बड़े बल्लेबाज अब भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गेंदों को सिर्फ हाथ से ही नहीं पढ़ रहे हैं बल्कि कोच ने भी उनसे निपटने के तरीके ढूंढ लिए हैं।

अक्षर ने नेट सत्र में जमकर पसीना बहाया, जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका मिलने की उम्मीद

अक्षर पटेल ने नेट सत्र के दौरान लगभग 30 मिनट तक अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी को निखारा जिससे जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के करो या मरो के मैच की एकादश में उनकी संभावित वापसी का संकेत मिलता है। अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में वाशिंगटन सुंदर को अक्षर पर तरजीह दी गई थी।

पाकिस्तान के सेमीफाइनल, फाइनल में पहुंचने पर कोलकाता, अहमदाबाद के टिकट धारकों का पैसा लौटाया जाएगा

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट मंगलवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की है कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में खेलता है तो उन टिकट धारकों का पूरा पैसा लौटा दिया जाएगा।

जिन्होंने कोलकाता (सेमीफाइनल) और अहमदाबाद (फाइनल) में मुकाबलों के लिए टिकट खरीदे हैं। अगर श्रीलंका क्वालीफाई करता है और भारत के अलावा किसी और टीम के खिलाफ सेमीफाइनल खेलता है तो भी पैसा लौटा दिए जाएगा क्योंकि ऐसी स्थिति में वह स्वदेश में खेलेगा।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका का अभेद किला

अपराजित और बेखौफ अंदाज में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम को एक अभेद किले में बदल दिया है।  

Open in app