रीजीजू ने मोटेरा स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री मोदी के पर करने का बचाव किया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 01:00 IST2021-02-25T01:00:14+5:302021-02-25T01:00:14+5:30

Rijiju defended renaming of Motera Stadium to Prime Minister Modi | रीजीजू ने मोटेरा स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री मोदी के पर करने का बचाव किया

रीजीजू ने मोटेरा स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री मोदी के पर करने का बचाव किया

googleNewsNext

नयी दिल्ली, 24 फरवरी खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर करने का बचाव करते हुए कहा कि पूरा खेल परिसर अब भी देश के पहले गृहमंत्री के नाम पर है।

इस एक लाख 32 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम का बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्घाटन किया।

रीजीजू ने ट्वीट करके कहा, ‘‘पूरे खेल परिसर का नाम सरदार पटेल एनक्लेव है। केवल क्रिकेट स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम किया गया है। यह स्टेडियम भी इस परिसर के अंदर है। ’’

उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा आलोचना के संदर्भ में कहा, ‘‘विडंबना देखिये कि जिस ‘परिवार’ ने कभी सरदार पटेल का, यहां तक कि उनके निधन के बाद भी सम्मान नहीं किया, वही अब हो हल्ला मचा रहा है। ’’

रीजीजू ने ट्विटर पर कहा, " 2007 में सोनिया गांधी अरूणाचल प्रदेश आई थीं और अरूणाचल विश्वविद्यालय का नाम बदलकर राजीव गांधी विश्वविद्यालय कर दिया। राजीव गांधी पोलिटेक्निक की नींव रखी जबकि इंदिरा गांधी पार्क, राजीव गांधी स्टेडियम, नेहरू म्यूजियम, जवाहर लाल नेहरू कॉलेज है और इसकी सूची अंतहीन है... "

पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि समस्या सिर्फ इसलिए है क्योंकि सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव में कई सुविधाओं में से एक क्रिकेट स्टेडियम का नाम मोदी के नाम पर रखा गया है।

मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पटलवार करते हुए कहा कि वह भूल गए हैं कि अडानी छोर तब का है जब गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन पर कांग्रेस के नेताओं का कब्जा था।

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को याद नहीं है कि देश में 22 बड़े स्टेडियमों का नाम उनके पिता राजीव गांधी, दादी इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के नाम पर हैं जो उनके पिता के नाना हैं।

गांधी ने दावा किया कि स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर होने, दो छोर के नाम कार्पोरेट घरानों के नाम पर होने और गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र की क्रिकेट प्रशासन में शामिल होने से सच्चाई सामने आ गई है।

गांधी ने ‘हम दो हमारे दो’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘सच कितनी खूबी से सामने आता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम-अडाणी छोर- रिलायंस छोर। जय शाह की अध्यक्षता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app