Highlightsआरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना और श्रेयांका पाटिल शामिल थीं। जेमिमा रोड्रिग्स मौजूद थीं, जब दर्शकों ने पिछले साल भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों को श्रद्धांजलि दी।एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत की।
बेंगलुरुः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स के लिए 23 वर्ष के विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा आईपीएल में पदार्पण किया, जबकि आरसीबी में जैकब डफी और अभिनंदन सिंह दो नये चेहरे हैं।
पिछले वर्ष 4 जून को दुखद रूप से अपनी जान गंवाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि के रूप में दोनों टीमों के खिलाड़ी आज रात काली पट्टी बांध खेल रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।
मौजूदा चैंपियन आरसीबी शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत की। लोगों में आरसीबी के स्टार विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना और श्रेयांका पाटिल शामिल थीं। जेमिमा रोड्रिग्स मौजूद थीं, जब दर्शकों ने पिछले साल भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों को श्रद्धांजलि दी।