Highlightsक्रिस मॉरिस की 8 गेंदों में 25 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने पंजाब के सामने 172 रनों का लक्ष्य दिया था। बेंगलोर ने मोहम्मद शमी के आखिरी ओवर में 24 रन जुटाये जिसमें तीन छक्के लगे। मयंक अग्रवाल को 45 के स्कोर पर युजवेंद्र चहल ने बोल्ड किया।
केएल राहुल और क्रिस गेल की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने इस सीजन अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब ने आरसीबी को 8 विकेट से हराया। पंजाब की ओर से केएल राहुल और क्रिस गेल ने अर्धशतक लगाया। राहुल ने नाबाद 61 तो वहीं क्रिस गेल ने 53 रन बनाकर रन आउट हो गए। 172 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब को केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई।
दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। मयंक अग्रवाल को 45 के स्कोर पर युजवेंद्र चहल ने बोल्ड किया। इसके बाद केएल राहुल ने 37 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 20 वां अर्धशतक लगाया। राहुल के इस सीजन का यह चौथा अर्धशतक रहा। वहीं क्रिस गेल ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया।
इससे पहले क्रिस मॉरिस की 8 गेंदों में 25 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने पंजाब के सामने 172 रनों का लक्ष्य दिया था। आरसीबी को एरोन फिंच और देवदत्त पडिक्कल ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ही खिलाड़ी ने 4 ओवर में 38 रन जोड़े। लेकिन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर देवदत्त पडिक्कल निकलोस पूरन को 18 के स्कोर पर कैच थमा बैठे।
इसके बाद एरोन फिंच को 20 के स्कोर पर मुरुगन अश्विन ने बोल्ड किया। इसके बाद एबी डिविलियर्स की जगह वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिये आये लेकिन पंजाब के स्पिनरों ने उन्हें और कोहली को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में सुंदर अश्विन की गेंद पर क्रिस जोर्डन को कैच थमा बैठे। उन्होंने 14 गेंद में 13 रन बनाये। सुंदर के आउट होने के बाद कोहली का साथ देने मैदान पर शिवम दुबे आये।
पंजाब के स्पिनरों ने हालांकि छठे ओवर से 13वें ओवर तक सिर्फ 48 रन दिये। दुबे ने रवि विश्नोई पर लगातार दो छक्के लगाकर रन दबाव को कम किया। पारी के इस 15वें ओवर में 19 रन बने। दुबे हालांकि 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में जोर्डन की गेंद पर विकेटकीपर लोकेश राहुल को कैच थमा बैठे। उन्होंने 19 गेंद में 23 रन बनाने के साथ चौथे विकेट के लिए कोहली के साथ 41 रन की साझेदारी की।
15 Oct, 20 : 10:49 PM
गेल भी लौटे फॉर्म में
क्रिस गेल ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। पंजाब को 14 गेंदों में महज 7 रनों की जरूरत है।
15 Oct, 20 : 10:39 PM
24 गेंदों में 26 रनों की जरूरत
मोहम्मद सिराज के ओवर में क्रिस गेल ने एक जोरदार छक्का लगाया। दूसरी छोर पर केएल राहुल ने भी छक्का लगाकर रन रेट को बढ़ाया। पंजाब को जीत के लिए 24 गेंदों में 26 रनों की जरूरत है।
15 Oct, 20 : 10:27 PM
राहुल ने जड़ा अर्धशतक
केएल राहुल ने 37 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 20 वां अर्धशतक लगाया। राहुल के इस सीजन का यह चौथा अर्धशतक रहा।
15 Oct, 20 : 10:21 PM
राहुल ने जड़े दो लगातार छक्के
मोहम्मद सिराज के ओवर में दो लगातार छक्के जड़कर केएल राहुल ने गेंद और रन के अंतर को कम किया। राहुल अब 33 गेंदों में 46 के स्कोर पर पहुंच गए हैं।
15 Oct, 20 : 10:11 PM
मयंक ने बनाए 45 रन
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। मयंक अग्रवाल को 45 के स्कोर पर युजवेंद्र चहल ने बोल्ड किया।
15 Oct, 20 : 10:02 PM
मयंक लौटे पवेलियन
शानदार बल्लेबाजी कर रहे मयंक अग्रवाल को युजवेंद्र चहल ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इस सीजन पहली बार वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को मैदान में उतरने का मौका मिला है।
15 Oct, 20 : 09:52 PM
पंजाब के गेंदबाजों ने की वापसी
पंजाब के लिए अश्विन ने चार ओवर में सिर्फ 23 रन देकर दो सफलता हासिल की। शमी को भी दो सफलता मिली लेकिन उनके चार ओवर में 45 रन बने। जोर्डन और अर्शदीप को एक-एक सफलता मिली।
15 Oct, 20 : 09:42 PM
फॉर्म में मयंक
मयंक अग्रवाल ने युजवेंद्र चहल के एक ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाए। पंजाब की शुरुआत अच्छी है। अगले ही ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने भी छक्का लगाया।
15 Oct, 20 : 09:28 PM
राहुल ने जड़ा चौका
नवदीप सैनी की गेंद पर चौका जड़कर केएल राहुल ने शानदार चौका लगाया। पंजाब को अगर इस मैच को जीतना है तो टीम को एक बेहतर शुरुआत करनी होगी।
15 Oct, 20 : 09:26 PM
धोनी से आगे निकले कोहली
विराट आइपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। धोनी ने आइपीएल के करियर में 4275 रन बनाए हैं, लेकिन अब विराट कोहली उनसे आगे निकल गए हैं।
15 Oct, 20 : 09:20 PM
कोहली ने बनाए सबसे अधिक रन
आरसीबी के लिए कप्तान विराट कोहली ने 48 रन बनाये। पंजाब के लिए मुरुगन अश्विन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाये।
15 Oct, 20 : 09:14 PM
आरसीबी ने बनाए 171 रन
मोहम्मद शमी के आखिरी ओवर में 24 रन की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 6 विकेट खोकर 171 रन बना लिए हैं।
15 Oct, 20 : 09:01 PM
अश्विन को मिली सफलता
एरोन फिंच को 20 के स्कोर पर मुरुगन अश्विन ने बोल्ड किया। इससे ठीक पहले वाली गेंद पर फिंच को एक जीवनदान मिला था। लेकिन अगली ही गेंद पर अश्विन ने बोल्ड कर विकेट अपने नाम किया।
15 Oct, 20 : 08:13 PM
9 ओवर के बाद 75/2
9 ओवर के बाद आरसीबी की टीम ने 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद है।
15 Oct, 20 : 08:06 PM
अश्विन को मिली सफलता
एरोन फिंच को 20 के स्कोर पर मुरुगन अश्विन ने बोल्ड किया। इससे ठीक पहले वाली गेंद पर फिंच को एक जीवनदान मिला था। लेकिन अगली ही गेंद पर अश्विन ने बोल्ड कर विकेट अपने नाम किया।
15 Oct, 20 : 07:58 PM
आरसीबी को पहला झटका
एरोन फिंच और देवदत्त पडिक्कल ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ही खिलाड़ी ने 4 ओवर में 38 रन जोड़े। लेकिन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर देवदत्त पडिक्कल निकलोस पूरन को 18 के स्कोर पर कैच थमा बैठे।
15 Oct, 20 : 07:48 PM
पडिक्कल ने जड़ा छक्का
देवदत्त पडिक्कल इस सीजन लगातार आरसीबी के लिए रन बना रहे हैं। पडिक्कल ने मो शमी की गेंद पर छक्का जड़कर स्कोर को आगे बढ़ाया। 4 ओवर के बाद 38/0
15 Oct, 20 : 07:39 PM
आरसीबी की तेज शुरुआत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच ने ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर छक्का जड़कर पारी का आगाज किया। वहीं दूसरे ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद से भी 4 रन आए। 2 ओवर के बाद आरसीबी ने 18 रन बना लिए हैं।
15 Oct, 20 : 07:32 PM
मंदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह बाहर
मंदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और मुजीब उर रहमान की जगह क्रिस गेल, एम अश्विन और दीपक हुड्डा को अंतिम 11 में शामिल किया गया हैं। बेंगलोर ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
15 Oct, 20 : 07:26 PM
पंजाब ने किए तीन बदलाव
क्रिस गेल, केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, मुर्गन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और क्रिस जॉर्डन।
15 Oct, 20 : 07:18 PM
आरसीबी की टीम
विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिकल, एरोन फिंच, वाशिंग्टन सुदंर, शिवम दूबे, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज।
15 Oct, 20 : 07:04 PM
आरसीबी ने जीता टॉस
विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी की कोशिश यहां पंजाब के सामने बड़ा लक्ष्य देने की होगी।
15 Oct, 20 : 06:56 PM
मैक्सवेल हो सकते हैं बाहर
ग्लेन मैक्सवेल को बाहर रखना एक विकल्प हो सकता है क्योंकि वह अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा पाये हैं। इसके अलावा किसी विदेशी गेंदबाज की कीमत पर गेल को अंतिम एकादश में रखा जा सकता है।
15 Oct, 20 : 06:47 PM
गेल की वापसी लगभग तय
गेल को पिछले दो मैचों में खेलना था लेकिन ‘फूड पॉइजनिंग’ के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा। अब जबकि वह पूरी तरह से फिट हैं तब यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें किसकी जगह पर अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है।
15 Oct, 20 : 06:43 PM
पंजाब को हर हाल में चाहिए जीत
पंजाब प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाये रखने के लिये उसे अब हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। किंग्स इलेवन ने टूर्नामेंट में अपनी एकमात्र जीत आरसीबी के खिलाफ ही हासिल की थी।