RCB vs DC WPL Final Live: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है, मैच कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है और दोनों टीमें पूरी जोश में हैं। दिल्ली ने टॉस हारा मगर पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का बड़ा स्कोर बना डाला। शुरुआती ओवरों में चौके-छक्कों के साथ रन बटोरने के बाद कुछ विकेट गिरे मगर बल्लेबाजों ने शादार खेल दिखाया, लिजेल ली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 37 रन बनाए। शेफाली वर्मा 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गईं। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभाला और 32 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ दिया, जेमिमा 57 रन बनाकर आउट हो गई, लॉरा वुल्फार्ट और शिनेल हेनरी ने पारी को संभाला और 20 ओवर के खेल के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और जीत के बीच 204 रनों का स्कोर है।