RCB vs DC WPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स गुरुवार को वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में 2026 महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में आमने-सामने होंगी। चार महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) सीज़न में दोनों टीमें नौ बार खेल चुकी हैं, जिसमें 2024 का फाइनल भी शामिल है। दिल्ली का दबदबा है, उसने नौ में से छह मुकाबले जीते हैं। लेकिन मौजूदा सीज़न में दोनों टीमों ने लीग चरण के दो मुकाबलों में एक-एक जीत हासिल की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2026 में 8 मैच में 6 मैच में जीत हासिल की और दिल्ली कैपिटल्स की लागतार 4 फाइनल खेलने उतर रही है।
RCB vs DC WPL 2026 Final: डब्ल्यूपीएल में आरसीबी बनाम डीसी का आमने-सामने का रिकॉर्ड
खेले गए मैच: 9
आरसीबी की जीत: 3
डीसी की जीत: 6
पिछला परिणाम: डीसी ने सात विकेट से जीत हासिल की (24 जनवरी, 2026)
RCB vs DC WPL 2026 Final: डब्ल्यूपीएल फाइनल में आरसीबी बनाम डीसी का आमने-सामने का रिकॉर्ड-
खेले गए मैच: 1
आरसीबी की जीत: 1
डीसी की जीत: 0
पिछला परिणाम: आरसीबी ने आठ विकेट से जीत हासिल की (17 मार्च, 2024)।