RCB vs DC LIVE Cricket Score, WPL 2026 Final: डब्ल्यूपीएल के फाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स ने 32 गेंदों में अर्धशतक बनाया है। फाइनल में जेमिमा ने कप्तानी पारी खेली। जेमिमा ने 8 चौके की मदद से 37 गेंद में 57 रन की पारी खेली। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाए। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट गंवा दिए हैं। जेमिमा ने 37 गेंदों में 57 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन सायली सतघारे को अपना विकेट तोहफे में दे दिया। आरसीबी के सामने 204 रन का लक्ष्य है।
RCB vs DC LIVE Cricket Score, WPL 2026 Final: WPL प्लेऑफ़ में प्रथम पारी के सर्वोच्च स्कोर-
213/4 - MI बनाम GG, 2025
203/4 - DC बनाम RCB, वडोदरा, 2026 फ़ाइनल
182/4 - MI बनाम UPW, डीवाई पाटिल, 2023
168/7 - GG बनाम DC, वडोदरा, 2026।
लिज़ेल ली आक्रामक बल्लेबाजी कर रही थीं, लेकिन आठवें ओवर में नादिन डी क्लर्क ने उन्हें आउट कर दिया। अरुंधति रेड्डी ने शेफाली वर्मा को पवेलियन भेजकर आरसीबी को बहुप्रतीक्षित सफलता दिलाई। इससे पहले, आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने वडोदरा में डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल में डीसी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 203 रन बनाए। यह वडोदरा में डब्ल्यूपीएल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष पांच बल्लेबाजों का शानदार योगदान रहा। उन्होंने शुरुआती तीन ओवरों में सिर्फ 9 रन बनाए, धीमी शुरुआत की भरपाई उन्होंने जल्दी ही कर ली। इस सीजन में वडोदरा में केवल एक बार ही 160 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया गया है।