RCB vs DC WPL 2026 Final: 975 रन बनाकर सबसे आगे मंधाना?, डब्ल्यूपीएल में आरसीबी के लिए सबसे अधिक रन, 23 गेंद में फिफ्टी

RCB vs DC LIVE Cricket Score, WPL 2026 Final: स्मृति मंधाना ने 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 23 गेंद में अर्धशतक पूरे किए। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 5, 2026 22:48 IST

Open in App
ठळक मुद्देRCB vs DC LIVE Cricket Score, WPL 2026 Final: दूसरे ओवर में ग्रेस हैरिस के आउट होने से आरसीबी को शुरुआती झटका लगा। RCB vs DC LIVE Cricket Score, WPL 2026 Final: आरसीबी ने वापसी की और कमाल कर दी।RCB vs DC LIVE Cricket Score, WPL 2026 Final: आरसीबी-डब्ल्यू के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं।

RCB vs DC LIVE Cricket Score, WPL 2026 Final: स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल आक्रामक बल्लेबाजी कर रही हैं। स्मृति मंधाना (975* रन) ने एलिस पेरी (972) को पीछे छोड़ते हुए डब्ल्यूपीएल में आरसीबी-डब्ल्यू के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। मंधाना ने 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 23 गेंद में अर्धशतक पूरे किए। आरसीबी इस खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 204 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही है। दूसरे ओवर में ग्रेस हैरिस के आउट होने से आरसीबी को शुरुआती झटका लगा, लेकिन आरसीबी ने वापसी की और कमाल कर दी।

डब्ल्यूपीएल में सबसे अधिक शतकीय साझेदारियों में शामिल बल्लेबाज-

6 - स्मृति मंधाना*

5 - नैट साइवर-ब्रंट

4 - शेफाली वर्मा

4 - मेग लैनिंग

4 - हेले मैथ्यूज।

इससे पहले कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतक और उसके बाद लौरा वोल्वाड्ट और चिनले हेनरी की तूफानी पारियों की बदौलत डीसी ने डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी के खिलाफ 203/4 का स्कोर बनाया। जेमिमा ने 37 गेंदों में 57 रन की तेज पारी खेली।

वोल्वाड्ट पारी की आखिरी गेंद पर 44 रन बनाकर रन आउट हो गईं, जबकि हेनरी मात्र 15 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। यह डब्ल्यूपीएल फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। स्मृति मंधाना का 23 गेंदों में बनाया गया अर्धशतक, डब्ल्यूपीएल फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक है।

टॅग्स :विमेंस प्रीमियर लीगस्मृति मंधानारॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरदिल्ली कैपिटल्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या