ठळक मुद्देRCB vs DC Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 6 विकेट से जीतीRCB vs DC Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स फाइनल मैच स्कोर
RCB vs DC Final Highlights: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम से खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दूसरी बार खिताब जीतने के मकसद से मैदान में उतरेगी, वहीँ दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है मगर एक बार भी जीत नहीं पाई है। दिल्ली कैपिटल्स इस बार जीतकर अपना हार का रिकॉर्ड तोड़कर चैंपियन बनना चाहेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स फाइनल मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं और ऑनलाइन आप जिओ हॉटस्टार पर मैच का लाइव आनंद उठा सकते हैं।